फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders to join Maa Tujhe Pranam initiative this campaign to kick off with Walk for Unity

Bareilly News: 'मां तुझे प्रणाम' में व्यापारी भी बनेंगे भागीदार, वॉक फॉर यूनिटी अभियान से होगा आगाज

Sun, 09 Aug 2026 11:50 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 09 Aug 2026 11:50 AM IST
सार

अमर उजाला का 'मां तुझे प्रणाम' अभियान 12 अगस्त से शहर में शुरू होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के व्यापारिक संगठन इन आयोजनों में सहयोग करेंगे। 12 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी, 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा और 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान होगा। व्यापारिक संगठनों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया है। 

विज्ञापन
Traders to join Maa Tujhe Pranam initiative this campaign to kick off with Walk for Unity
मां तुझे प्रणाम अभियान से जुड़ेंगे शहर के व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के साथ शहर में देशभक्ति के कार्यक्रमों का आगाज होगा। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए शहर के व्यापारिक संगठन एकजुट हैं। 12, 13 और 15 अगस्त को कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालय में शनिवार को आयोजित संवाद में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग की बात कही। अमर उजाला की ओर से हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार भी 12 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी, 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा (वाहन रैली), 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान होगा। शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने के साथ ही उन्हें सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति दायित्व निभाने और एकजुटता दिखाने का भी दिन है। वॉक फॉर यूनिटी और तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान से स्वागत का निर्णय लिया। शहरवासियों से भी शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘मां तुझे प्रणाम’ जैसे अभियान समाज के हर वर्ग को राष्ट्रप्रेम के सूत्र में जोड़ते हैं। यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, व्यापारी सुरक्षा फोरम, राष्ट्र जागरण व्यापार मंडल, बरेली बुलियन एवं सराफा एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, कैंट व्यापार संगठन, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

12 से 14 तक एसआरएमएस कैंसर स्क्रीनिंग शिविर
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम मुहिम के तहत 12 से 14 अगस्त तक भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगेगा। ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति ने बताया कि शिविर में स्तन, गर्भाशय, मुंह, पेट व आंत, प्रोस्टेट, फेफड़े के कैंसर की स्क्रीनिंग के बाद निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। डिजिटल मेमोग्राफी, चेस्ट एक्सरे, ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड, टीवीएस, फाइब्रोस्कैन, बायोप्सी, मेनोमेट्री व अन्य जांचें 50 फीसदी छूट पर होंगी।

यात्रा और रैली का रूट
  • 12 अगस्त : वॉक फॉर यूनिटी का शुभारंभ शहीद चौक डीडीपुरम से होगा। शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, वंदना स्वीट्स सलोनी तिराहा होते हुए शहीद चौक पहुंचकर समापन होगा।
  • 13 अगस्त : तिरंगा यात्रा वाहन रैली की शुरुआत चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल से होगी। चौकी चौराहा, पटेल चौक, महादेव फ्लाईओवर, धर्मकांटा चौराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, केके अस्पताल, आदिनाथ चौराहा, श्यामगंज फ्लाईओवर होते हुए बरेली कॉलेज मैदान पहुंचकर इसका समापन होगा।
  • 15 अगस्त : सामूहिक राष्ट्रगान का मुख्य कार्यक्रम सिटी सेंटर एलए मॉल परिसर समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर सुबह दस बजे आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed