फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people arrested for selling chicken pakoras and bulldozer action taken against biryani shop in Bareilly

Bareilly News: मुर्गे की पकौड़ी बेचते दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर

Sun, 09 Aug 2026 10:52 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 09 Aug 2026 10:52 AM IST
सार

जिला प्रशासन ने सावन माह में मांसाहार की बिक्री पर पाबंदियां लगा रखी है। इसके बावजूद बहेड़ी में दो दुकानों पर मांसाहार बेचा जा रहा था। शिकायत पर एक मामले में एक दुकानदार समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में बिरयानी की दुकान पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Three people arrested for selling chicken pakoras and bulldozer action taken against biryani shop in Bareilly
बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में नैनीताल रोड स्थित बेकरी वाली गली स्थित रजा चिकन शॉप पर मुर्गे की पकौड़ी बेचते इरफान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत पर शनिवार रात कार्रवाई की। इससे पहले पाबंदी के बावजूद कांवड़ मार्ग पर चिकन बिरयानी बेचने पर एक दुकान पर बुलडोजर से कार्रवाई की की गई थी। दुकान के टिनशेड और काउंटर को ध्वस्त किया गया था।
विज्ञापन


Three people arrested for selling chicken pakoras and bulldozer action taken against biryani shop in Bareilly
आरोपी दुकानदार से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद
हिंदू संगठनों के लोगों ने की थी शिकायत 
पुलिस के मुताबिक, सावन में मांस की बिक्री पर रोक के बावजूद बेचने की सूचना मिली थी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष शानू गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री अरविंद दिवाकर, प्रिंस रस्तोगी, भूपेंद्र गंगवार, गो रक्षक दल के मोनू कश्यप विराट के अलावा राष्ट्रीय बजरंग दल आदि के पदाधिकारियों ने कोतवाली में शिकायत की थी। बताया था कि कस्बे की दो दुकानों पर मांस की बिक्री की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- UP: भूसे के ढेर में हड्डियां और कंगन, तीन दिन उठता रहा धुआं, हरियाणा से लौटे बेटे ने मां को खोजा तो हुआ खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरयानी की दुकान पर टिनशेड और काउंटर ध्वस्त 
जांच में शिकायत सही पाई जाने पर शुक्रवार को एक दुकान का टिनशेड और काउंटर जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया था। शनिवार को नैनीताल रोड स्थित रजा चिकन शॉप पर मुर्गे की पकौड़ी बेचते हुए इरफान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सावन में प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed