{"_id":"6a7807338d5b79e0130417f1","slug":"tractor-trolley-carrying-kanwariyas-to-kachhla-ganga-ghat-overturns-in-budaun-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला गंगाघाट जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला गंगाघाट जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल
Sun, 09 Aug 2026 10:23 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:23 AM IST
सार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास शनिवार रात कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो कांवड़िये घायल हो गए। ये कांवड़िये कछला घाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कछला घाट पर गंगाजल भरने जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली शनिवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर खुर्द निवासी करीब 12 कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से कछला गंगाघाट जल लेने जा रहे थे। बालाजी मंदिर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली समेत सड़क से नीचे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी लेते हुए पुलिस और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एसपी सिटी नगर अभिषेक कुमार सिंह और सीओ सिटी राहुल पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन