फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Miscreants raid salesman's home; assault him for refusing to provide liquor, then flee after opening fire.

Budaun News: बदमाशों का सेल्समैन के घर धावा, शराब न देने पर की मारपीट, फायरिंग कर भागे

Sun, 09 Aug 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Miscreants raid salesman's home; assault him for refusing to provide liquor, then flee after opening fire.
कादरचौक। शराब के सेल्समैन के घर पर शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। सेल्समैन के शराब देने से मना करने पर बदमाशों ने उसकी मारपीट की। इस दौरान तमाम ग्रामीण आ गए। घेराबंदी होने पर बदमाश फायरिंग कर भाग निकले। पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गानियाई निवासी अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके घर के आगे मुख्य मार्ग पर दुकानें बनी हुई हैं। इन्हीं दुकानों में से एक दुकान में देशी शराब का ठेका है, जिसका वह सेल्समैन है। शुक्रवार देर रात चार बदमाश उसके घर पर आए और मैन गेट को बजाने लगे। खोलने पर चारों बदमाशों ने शराब मांगी, जिसे देने से उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर पत्नी भी बाहर आ गईं। उन्होंने पत्नी के साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि इन्हीं आरोपियों ने उनकी दुकान पर पहले भी बवाल किया था। आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के गांव गढिया गंगवार निवासी अनिल और कोआ नगला निवासी मनीराम, सतेंद्र, नीरज के रूप में हुई। शोर मचाने पर घेराबंदी के डर से आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान लूट होने की बात पूरी तरह से संदिग्ध थी। सेल्समैन ने फायरिंग और मारपीट की तहरीर दी है। उसी के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। तीन लोग हिरासत में हैं, उनसे पूछताछ जारी है।


पहले लगाया लूट का आरोप, फिर तहरीर बदली
शराब के सेल्समैन अमर सिंह और उनकी पत्नी ने शनिवार सुबह वीडियो बाइट में कहा कि हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। मारपीट कर करीब चार लाख रुपये का सामान और 36 हजार रुपये लूट ले गए। इस दौरान बदमाशों ने चार-पांच राउंड फायरिंग भी की। दोपहर बाद सेल्समैन ने घटनाक्रम बदल दिया। लूट होने की बात सिरे से गायब कर बदमाशों के शराब मांगने और न देने पर फायरिंग करने की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed