फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A snake bit the farmer while he was irrigating the paddy crop.

Budaun News: धान की सिंचाई करते समय किसान को सांप ने डसा

Sun, 09 Aug 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A snake bit the farmer while he was irrigating the paddy crop.
बिल्सी। गांव जहानाबाद में शनिवार सुबह धान की फसल की सिंचाई करते समय किसान को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाकर उपचार शुरू किया। उपचार के बाद किसान की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव जहानाबाद निवासी उमेश भारद्वाज पुत्र माई दयाल शनिवार सुबह अपने खेत में धान की फसल की सिंचाई करने गए थे। बताया गया कि सिंचाई करते समय वह खेत में झाड़ियों की ओर पहुंचे, तभी वहां छिपे काले सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल बिल्सी सीएचसी ले गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगाई और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया। कुछ समय बाद उनकी हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सांप के काटने की स्थिति में घबराएं नहीं और मरीज को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर आएं। मरीज को झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों और झाड़ियों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। बिल्सी सीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed