फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doctor robbed of 25,000 and mobile phone near the mortuary.

Budaun News: मोर्चरी के पास डॉक्टर से 25 हजार व मोबाइल लूटा

Sun, 09 Aug 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Doctor robbed of 25,000 and mobile phone near the mortuary.
जिला अस्पताल परिसर में घटना के बाद निरीक्षण करती पुलिस। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश डाॅ. विकास शर्मा से 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट ले गए। अस्पताल परिसर में हुई वारदात से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी की। छानबीन में अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। मुख्य गेट का कैमरा भी खराब था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संविदा पर एमओ के पद पर तैनात डॉ. विकास शर्मा शनिवार अपराह्न करीब 2 बजे फोन पर बातचीत करते हुए मोर्चरी के पास पहुंच गए। इसी दौरान उनके पास दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और चाकू दिखाकर 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाते ही डॉक्टर ने जिला अस्पताल चौकी पर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से घटना के बारे में पूछताछ की। बदमाशों के संभावित रास्तों का भी निरीक्षण किया। दिनदहाड़े जिला अस्पताल परिसर में डॉक्टर से हुई लूट से अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने टीबी वार्ड की ओर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालीं, लेकिन नकाबपोश बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। अस्पताल जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर दिनदहाड़े हुई वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



कोतवाली क्षेत्र को निशाना बना रहे चोर और लुटेरे
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोर व लुटेरे पुलिस को चुनौती दे रहे हैंं। दो दिनों में कोतवाली थाना क्षेत्र में चोर व लुटेरों ने बड़ी घटनाएं की हैं। शुक्रवार तड़के शहर के मुख्य बाजार में छह दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपये की चोरी की। इधर, शनिवार को जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ दिन दहाड़े लूट को अंजाम दिया। 17 जून को भी एक चोर ने मेडिकल स्टोर में 3 लाख रुपये की चोरी की थी।


जिला अस्पताल में चौकी होने पर भी हो गई लूट
लूट होने के बाद पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो मुख्य गेट का कैमरा खराब मिला। इससे यह मालूम नहीं हो सका कि गेट से किस टाइप के लोग परिसर में दाखिल हुए। अस्पताल प्रशासन ने कैमरों को बारिश की वजह से खराब होना बताया। वहीं अस्पताल परिसर की सुरक्षा में तैनात गार्ड भी निर्धारित स्थान पर ही बैठ कर सुरक्षा व्यवस्था देखते हैं। अस्पताल परिसर में कोई भी संदिग्ध किसी भी समय आ और जा सकता है। इधर, अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी भी बनी हुई। इसके बाद भी दिनदहाड़े डॉक्टर के साथ लूट हो गई।


डॉक्टर के साथ हुई घटना की जांच की जा रही है। हालांकि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच के बाद ही घटना की पुष्टि हो सकेंगी। - राहुल पांडेय, सीओ सिटी

जिला अस्पताल परिसर में घटना के बाद निरीक्षण करती पुलिस। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में घटना के बाद निरीक्षण करती पुलिस। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में घटना के बाद निरीक्षण करती पुलिस। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में घटना के बाद निरीक्षण करती पुलिस। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में घटना के बाद निरीक्षण करती पुलिस। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में घटना के बाद निरीक्षण करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed