फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Colours will be showered with damaru, mace, trident and musical guns on holi in bareilly

Holi 2026: डमरू-गदा-त्रिशूल और म्यूजिकल गन से होगी रंगों की बौछार, बरेली में पिचकारियों से सजे बाजार

Tue, 24 Feb 2026 01:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 01:44 PM IST
सार

बरेली में होली के लिए बाजार सज गए हैं। रंगों और पिचकारियों की बिक्री शुरू हो गई है। इस बार  गदा, डमरू, त्रिशूल और कुल्हाड़ी के आकार वाली पिचकारियां खूब बिक रही हैं। 

विज्ञापन
Colours will be showered with damaru, mace, trident and musical guns on holi in bareilly
होली के लिए सजी दुकानें - फोटो : संवाद

विस्तार

होली करीब आते ही बरेली के बाजार रंग और विभिन्न पिचकारियों से पट गए हैं। पारंपरिक पिचकारियों से आगे बढ़कर बाजार में गदा, डमरू, त्रिशूल और कुल्हाड़ी के आकार वाली पिचकारियां ट्रेंड कर रही हैं। गानों की धुन वाली म्यूजिकल गन बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं, कर्छी, हथौड़ा, हल जैसे आकारों में बनीं पिचकारियां भी पसंद की जा रही हैं।

विज्ञापन

 
व्यापारी विकास नागपाल बताते हैं कि कलरफुल पानी के मैजिक ग्लास और गुलाल उड़ाने वाली गन भी लोगों को आकर्षित कर रही है। अलग-अलग खुशबू में उपलब्ध हर्बल गुलाल को लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं। इसके अलावा कलर फॉग, इलेक्ट्रिक पायरो और गुलाल के अनार जैसे उत्पाद त्योहार के जश्न में नया रंग घोलने को तैयार हैं। इसी के साथ इस बार होली पर लोग अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड हैम्पर भी तैयार करवा रहे हैं। खासतौर पर गिफ्ट देने के लिए ये हैम्पर लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
होली सामग्री रुपये
पंप 100 रुपये
हर्बल गुलाल 150 रुपये
गॉगल्स   50 रुपये
मास्क   50 रुपये

Colours will be showered with damaru, mace, trident and musical guns on holi in bareilly
लोगों को खूब पसंद आ रहा ताश के पत्ते वाला चश्मा - फोटो : संवाद

मुखौटा, गॉगल्स और विग के बाजार में भी विविधता
व्यापारी दिव्यांश तनेजा ने बताया कि मोदी जी, हनुमान जी और हल्क के मुखौटे बाजार में छाए हुए हैं। वहीं, पुष्पा स्टाइल पिचकारी और शाही तलवार भी युवाओं को आकर्षित कर रही है। इस बार होली गॉगल्स भी बेहद आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध हैं, जिन्हें युवा और बच्चे बड़े उत्साह से खरीद रहे हैं। इसके साथ ही रंग-बिरंगी थीम टी-शर्ट, मजेदार स्लोगन वाली टी-शर्ट, अलग-अलग स्टाइल की विग और रंगीन टोपियों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। लोग होली को खास अंदाज में मनाने के लिए अपने लुक पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed