{"_id":"6a33003fc1361ed4eb018d83","slug":"contractor-responsible-for-saving-contract-lineman-indifference-to-the-intervention-of-energy-minister-bareilly-news-c-4-bly1053-907694-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ठेकेदार, संविदा लाइनमैन को बचाने में जुटे जिम्मेदार, ऊर्जा मंत्री के दखल पर भी बेपरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ठेकेदार, संविदा लाइनमैन को बचाने में जुटे जिम्मेदार, ऊर्जा मंत्री के दखल पर भी बेपरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली/भुता। फरीदपुर डिवीजन के भुता उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन के खिलाफ अधिकारी तीसरे दिन भी कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुट पाए हैं। इसको लेकर विद्युत निगम की कार्रवाई सवालों के घेरे में है।
लाइनमैन मुख्तार सिंह के फार्म हाउस से सोमवार को ऊर्जा मंत्री डॉ. एके शर्मा के आदेश पर छापा मारकर लाखों रुपये के विद्युत वितरण बरामद किए गए थे। मुख्तार की शिकायत भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्याम देव सिंह ने ऊर्जा मंत्री से की थी। इसके बाद सोमवार को कार्रवाई की गई।
मुख्तार ने ठेकेदार और विद्युत निगम के जिम्मेदारों के साथ मिलकर अपने फार्म हाउस पर गोदाम बना रखा था। एसडीओ विपुल शुक्ला ने छापा मारा तो यहां तीन ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर, बिजली तार, डिस्क, 250 मीटर केबल और 233 केवी बॉक्स बरामद हुए।
विज्ञापन
ठेकेदार को यह सामान उपकेंद्र के गोदाम में जमा करना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बिजली सामान बरामद होने के बावजूद विभाग के उच्च अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मुख्तार सिंह को कार्य मुक्त भी नहीं किया गया है। इसको लेकर विभागीय संलिप्तता का संदेह गहरा रहा है।
एसडीओ विपुल कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। लाइनमैन से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि सरकारी उपकरण कहां से आए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुख्तार सिंह ने बताया कि नरवीर फर्म ठेकेदार बरेली ने बचा हुआ सामान उसके फार्म हाउस पर रखा था। यह सामान उन्हें वापस स्टोर में जमा करना था।
सुविधा शुल्क लेकर बदले जाते हैं ट्रांसफार्मर
गांव के लोगों ने बताया कि अगर कहीं पर कोई ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है तो बिना सुविधा शुल्क नहीं बदला जाता। नया ट्रांसफार्मर उपकेंद्र से न आकर मुख्तार के फार्म हाउस से आता है। उपकेंद्र पर दो माह से कोई जूनियर इंजीनियर नहीं है।