पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber fraudster dupes young woman in bareilly

Bareilly News: 'लंदन में रहता हूं, शादी करूंगा तुमसे', युवती को साइबर ठग ने छला, ऐसे दिया धोखा

Mon, 06 Jul 2026 03:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 03:59 PM IST
सार

बरेली की एक युवती को सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठग ने अपने जाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा दिया। फिर उसे अपनी बातों में फंसाकर रुपये ट्रांसफर करा लिए। 

विज्ञापन
Cyber fraudster dupes young woman in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके के एक गांव की युवती साइबर ठग के चंगुल में फंस गई। ठग ने सोशल मीडिया पर मेलजोल बढ़ाकर खुद को लंदन का निवासी बताया। फिर उससे युवती को बातों में फंसाकर उससे शादी करने की बात कही। कहा कि वह भारत आ रहा है और उससे शादी करेगा, फिर उसे साथ में लंदन ले जाएगा। 

विज्ञापन


युवती उसका इंतजार कर रही थी। इस बीच उसने फोन पर बताया कि वह हवाई अड्डे पर फंस गया है। उसने युवती को अपनी बातों में फंसा लिया। उससे बारह हजार रुपये ऑनलाइन डलवा लिए। इसके बाद पुलिस अधिकारी बनकर ठग के साथी पचास हजार रुपये और मांगने लगे। 
विज्ञापन


तब युवती का अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो रही है। उसने बिथरी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
  • सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती न करें। 
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed