पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vegetables have become more expensive in Bareilly due to reduced supply

महंगी हुईं सब्जियां: बरेली में सौ रुपये बढ़ी लहसुन की कीमत, टमाटर के दाम हुए दोगुन, प्याज भी महंगा

Mon, 06 Jul 2026 10:40 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 10:40 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। लहसुन सबसे महंगा हुआ है। टमाटर की कीमत दोगुनी होकर 50-60 रुपये प्रति किलो हो गई है। प्याज, भिंडी, खीरा, आलू और करेला भी महंगा हुआ है। 

विज्ञापन
Vegetables have become more expensive in Bareilly due to reduced supply
श्यामगंज सब्जी मंडी में दुकान पर बैठा विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारिश के बाद खेतों में जलभराव, फसल की आवक घटने और परिवहन प्रभावित होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा तेजी लहसुन में है। मशरूम के भाव भी 15 रुपये तक बढ़े हैं। डेलापीर सब्जी मंडी के आढ़ती रहमान के मुताबिक, बारिश से सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। नमी बढ़ने से खराब होने वाली सब्जियों की उपलब्धता भी कम हुई है। किसान कीमतें बढ़ाकर अपनी लागत की भरपाई कर रहे हैं। जब मंडी में ही माल के भाव बढ़ेंगे तो इसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ना तय है।

विज्ञापन


रहमान ने बताया कि डीजल महंगा होने का असर परिवहन पर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि लगातार बारिश का दौर जारी रहा और आवक प्रभावित होती रही तो आने वाले दिनों में कुछ अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ सकते हैं। फिलहाल सर्वाधिक महंगाई लहसुन में है। धनिया, गोभी, परवल, मिर्च, शिमला मिर्च के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन


टमाटर की कीमत दोगुना, आलू-प्याज भी उछले
श्यामगंज फुटकर बाजार में पिछले महीने 35 से 45 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 50 से 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। प्याज 35 से बढ़कर 40-45 रुपये, भिंडी 30 से 40 रुपये और खीरा 25-30 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। आलू के दाम में भी पांच रुपये तक बढ़त हुई है। करेला 25-30 से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों की कीमत रुपये में
सब्जी जुलाई जून
प्याज 40 35
आलू 15-30 12-25
भिंडी 40 30
परवर 80 60
गोभी 100 80
मिर्च 60 40
शिमला 100 80
धनिया 200 150
नींबू 80 60
टमाटर 50-60 35-45
लहसुन 200-240 120-150
खीरा 25-30 40-45
करेला 40 30
मशरूम पैकेट 50 35
(नोट : कीमत श्यामगंज सब्जी मंडी के अनुसार)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed