{"_id":"69e1896b59d78485a5091dc8","slug":"daytime-temperature-in-bareilly-nears-40-degrees-celsius-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Weather: धूप ने बढ़ाई तपिश, बरेली में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा दिन का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Weather: धूप ने बढ़ाई तपिश, बरेली में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा दिन का तापमान
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में तेज धूप खिलने से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
तीखे हुए गर्मी के तेवर (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में बीते सप्ताह बारिश के बाद आसमान साफ होने से निकल रही धूप अब तपिश का अहसास कराने लगी है। बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप हुई और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा। मौसम विभाग ने 72 घंटे तक तपन जारी रहने और फिर हल्की राहत की उम्मीद जताई है।
Trending Videos
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार सप्ताह भर में अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज हो रही है। हालांकि, आगामी दो-तीन दिन तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने से शुष्क पछुआ हवा जारी रहेगी और पारा बढ़ेगा। दूसरी ओर, कर्नाटक और महाराष्ट्र के प्रतिचक्रवात के मध्य भारत की ओर खिसकने से तापमान में मामूली वृद्धि के बाद फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलेगी। आंशिक बादल मंडराने से तापमान में थोड़ी कमी आने की संभावना है। इस विक्षोभ के प्रभाव से जिन क्षेत्र में अनुकूल माहौल बनेगा वहां रिमझिम के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 60 फीसदी और गति 25-30 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।

कमेंट
कमेंट X