सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Direct Flight from Bareilly to Navi Mumbai and Bengaluru Flight Schedule Change

UP: बरेली से नवी मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट, बंगलूरू की उड़ान में भी बदलाव; एयरपोर्ट पर मिलेगा फ्री वाई-फाई

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली से मुंबई और बंगलूरू की उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही बरेली एयरपोर्ट पर फ्री वाई-फाई और फ्लाइब्रेरी की सुविधा भी शुरू हो गई है। 

Direct Flight from Bareilly to Navi Mumbai and Bengaluru Flight Schedule Change
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली हवाई अड्डे से मुंबई और बंगलूरू की उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब 24 अक्तूबर तक बरेली-मुंबई के बजाय बरेली-नवी मुंबई के बीच उड़ान होगी। वहीं बरेली एयरपोर्ट पर फ्री वाई-फाई के साथ फ्लाइब्रेरी की सुविधा शुरू हो गई है। इससे अब यात्री इंटरनेट इस्तेमाल करने के साथ ही किताबें भी पढ़ सकेंगे। 

Trending Videos


सिविल एन्क्लेव के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से अस्थायी रूप से नया शेड्यूल जारी किया गया है। नवी मुंबई और बंगलूरू की उड़ानों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। नवी मुंबई के लिए शुक्रवार और शनिवार को उड़ान होगी। बंगलूरू की उड़ान शनिवार के बजाय रविवार को रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक को पीटा, छात्रा से की अभद्रता, जिला बदर ऋषभ ठाकुर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

नए शेड्यूल के अनुसार, अब सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को नवी मुंबई से आने वाला विमान दोपहर 1:35 बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से 2:20 बजे नवी मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। बंगलूरू से आने वाला विमान प्रत्योक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को दोपहर बाद 2:10 बजे बरेली में लैंड करेगा और यहां से अपराह्न 2:45 बजे उड़ान भरेगा।

फ्लाइब्रेरी और फ्री वाई-फाई सुविधा शुरू 
बरेली हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए फ्लाइब्रेरी और फ्री वाई-फाई सुविधा शुरू की गई है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को वर्चुअल रूप से इसका लोकार्पण किया। सिविल एन्क्लेव के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि अब यात्री फ्री इंटरनेट इस्तेमाल करने के साथ ही फ्लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबें भी पढ़ सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान सकारात्मक अनुभव प्रदान करना है। कोई भी व्यक्ति फ्लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें उपलब्ध करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed