सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villager burnt alive while cooking on a clay stove in bareilly

Bareilly News: मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय जिंदा जला ग्रामीण, शव देख पड़ोसियों का कांपा कलेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई है। गांव लभेड़ा दुर्गाप्रसाद में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय किसी तरह ग्रामीण के कपड़े में आग लग गई, जिससे जलकर उसकी मौत हो गई। धुआं उठता देख पड़ोसी घर के पहुंचे तो अधजला शव देखकर उनका कलेजा कांप गया। 

villager burnt alive while cooking on a clay stove in bareilly
नायब तहसीलदार अरविंद कुमार एवं इंस्पेक्टर संजय तोमर गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लभेड़ा दुर्गाप्रसाद में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय एक ग्रामीण की जलकर मौत हो गई। रविवार को हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय हरपाल अविवाहित थे। घर में वह अकेले रहते थे। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही उनकी दोनों बहनें गांव पहुंच गईं। भाई का शव देखकर उनका हाल बेहाल हो गया। 

Trending Videos


धुआं उठता देख घर में पहुंचे थे पड़ोसी 
ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार को हरपाल अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। कुछ समय बाद घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो हरपाल गंभीर रूप से झुलसे पड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।  उनकी बहन ने बताया कि भाई हरपाल को दौरे पड़ते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरा पड़ने की आशंका 
आशंका जताई कि उनके भाई को खाना बनाते समय अचानक दौरा पड़ गया होगा, जिससे बेहोशी की हालत में चूल्हे की आग से जलकर उनकी मौत हो गई। मीरगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि रविवार को आग से झुलसकर हरपाल की मौत हुई है। लेकिन परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed