सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Accused Arrested for Betting on Online Gaming Betting App in Bareilly

UP: ऑनलाइन गेमिंग सट्टा एप से लाखों रुपये की ठगी, बरेली में दो आरोपी गिरफ्तार, गिरोह के सरगना की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टा एप से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गिरोह के सदस्य हैं। इस गिरोह ने देशभर में लाखों रुपये की ठगी है। गिरोह का सरगना अहलादपुर निवासी शिवम है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। 

Two Accused Arrested for Betting on Online Gaming Betting App in Bareilly
ठगी के आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टा एप से देश भर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस लाइन में एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी डीके शर्मा की टीम ने नवाबगंज निवासी सूर्या पटेल और भुता के निवासी विनीत को मीडिया के सामने पेश किया। 

Trending Videos

गेमिंग एप पर लगवाते थे सट्टा 
एसपी क्राइम ने बताया कि यह दोनों आरोपी गिरोह के सदस्य हैं, इनका सरगना शिवम है। जो इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अहलादपुर का निवासी है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इन तीनों ने महाकाल, महादेव और एसआरएस पटेल नाम से गेमिंग एप बना रखे थे। यह लोगों से रुपये लेकर एप की आईडी बना देते थे और क्रिकेट मैच पर लाखों के दांव लगाए जाते थे। प्रतिदिन दो से ढाई लाख रुपये के दांव यह लोग लगाते थे। लोगों को जीतने पर रकम का भुगतान करते थे लेकिन जब कोई ज्यादा बड़ी रकम जीत जाता था तो उसका भुगतान फंसा देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरगना पर 15 रिपोर्ट हैं दर्ज 
पुलिस के मुताबिक शिवम वर्ष 2022 से सट्टे का धंधा कर रहा है और एनसीआरबी की वेबसाइट पर उसके खिलाफ इस तरह की ठगी करने की करीब 15 रिपोर्ट दर्ज हैं। साइबर थाना पुलिस ने प्रतिबिंब एप के जरिए इन दोनों को चिन्हित किया और गिरफ्तारी कर ली। इनके कब्जे से कई आधार कार्ड, आईडी और क्यूआर स्कैन कोड और ठगी से संबंधित सामान मिला है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed