{"_id":"6a5c70625ef15ff6a30dcb7f","slug":"disha-college-management-accused-of-embezzling-pf-funds-teacher-files-report-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिशा कॉलेज प्रबंधन पर 1.29 लाख रुपये हड़पने का आरोप, शिक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिशा कॉलेज प्रबंधन पर 1.29 लाख रुपये हड़पने का आरोप, शिक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sun, 19 Jul 2026 12:07 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:07 PM IST
सार
बरेली के दिशा कॉलेज प्रबंधन पर पीएफ की रकम हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित शिक्षक ने इज्जतनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज प्रबंधन पर भविष्य निधि (पीएफ) के 1.29 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया जागीर निवासी विनोद कुमार ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विनोद कुमार ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि तीन मई 2016 को उन्होंने दिशा इंटर कॉलेज (दिशा समिति) में टीजीटी विशेष शिक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। कॉलेज प्रबंधन ने मानदेय बढ़ने के बाद भविष्य निधि के नाम पर हर माह रकम जमा कराई थी।
विज्ञापन
उन्हें आश्वासन दिया था कि नौकरी छोड़ने पर यह रकम ब्याज सहित वापस मिलेगी। विनोद कुमार ने नौकरी के दौरान मई 2019 से मार्च 2024 तक चेक व यूपीआई के जरियरे कुल 1.29 लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन
प्रबंधन ने डोनेशन बताकर रकम लौटाने से किया इन्कार
विनोद कुमार का आरोप है कि 30 मार्च 2024 को उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से हटा दिया गया। उन्हें बकाया मानदेय तो मिल गया, लेकिन भविष्य निधि की रकम नहीं लौटाई गई। शिकायतकर्ता ने 23 सितंबर 2024 को रकम वापस मांगी। प्रबंधन ने इसे डोनेशन बताकर लौटाने से इन्कार कर दिया।
प्रबंधन पर लगाए आरोप
विनोद कुमार का आरोप है कि रकम मांगने पर कॉलेज प्रबंधन के लोगों ने उनसे गाली-गलौज की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।