{"_id":"6a5cbde4b0b562ab340fe174","slug":"husband-demanded-money-beat-wife-when-she-refused-in-bareilly-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेरोजगार पति ने मांगे रुपये, मना करने पर पत्नी का पैर तोड़ा, सास ने भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेरोजगार पति ने मांगे रुपये, मना करने पर पत्नी का पैर तोड़ा, सास ने भी पीटा
Sun, 19 Jul 2026 05:37 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 19 Jul 2026 05:37 PM IST
सार
बरेली में एक महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति और सास ने उसकी पिटाई की। पिटाई से उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी इलाके में बेरोजगार युवक ने अपनी पत्नी से रुपयों की मांग की। जब पत्नी परिजनों के आने पर रुपये देने की बात कही तो बौखलाए पति ने पीटकर पत्नी का पैर तोड़ दिया। सास ने भी उसकी पिटाई की। पीड़ित महिला ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
हरुनगला निवासी मोनिका गुप्ता ने बारादरी थाना में रिपोर्ट कराई कि उनका विवाह दो साल पहले राहुल गुप्ता से हुआ था। राहुल बेरोजगार है और कोई काम नहीं करता है। राहुल पत्नी मोनिका के परिजनों से रुपये लेकर खर्चा चलाता था। दंपती में विवाद हुआ तो मोनिका का राहुल से एक मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। मोनिका ने बताया कि एक जून को समझौता केंद्र पर ननद के कहने पर राहुल से समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
डंडे से पिटाई करने का आरोप
15 जुलाई को राहुल दोबारा रुपये की मांग करने लगा। मोनिका के परिजनों ने एक-दो दिन में आकर रुपये देने को कहा। 17 जुलाई को राहुल ने रुपये देने को कहा तो मोनिका ने कहा कि उनके परिवारवाले आने वाले हैं, उनसे रुपये ले लेना। इस बात से नाराज होकर राहुल उनकी डंडे से पिटाई करने लगा। पीटने से मोनिका के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। सास ने भी बाल पकड़कर मोनिका की पिटाई कर दी। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि बारादरी थाने में महिला की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन