फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dupatta tightened around the neck bears witness to the murder; body was buried with salt.

Bareilly News: गले में कसा दुपट्टा दे रहा हत्या की गवाही, नमक डालकर दफनाया था शव

Thu, 20 Aug 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dupatta tightened around the neck bears witness to the murder; body was buried with salt.
अलीगंज (बरेली)। गांव हाफिजगंज में आन की खातिर हाईस्कूल की छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया। छात्रा के गले में कसा दुपट्टा और अंगोछा उसकी हत्या की गवाही दे रहे थे। दफनाने के दौरान नमक डाले जाने से शव काफी हद तक गल गया था। इसलिए पोस्टमॉर्टम में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सजातीय युवक से प्रेम प्रसंग में किशोरी की गला कसकर हत्या करने की बात चाचा जय प्रकाश ने स्वीकार कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि उसने, भाई-भाभी (छात्रा के माता-पिता) के साथ मिलकर 28 जुलाई की रात छात्रा की हत्या की थी। छात्रा का दुपट्टा व अपना अंगोछा उसके गले में कस दिया था। फिर रात में ही अपने खेत में साढ़े छह फुट का गड्ढा खोदा और नमक डालकर शव दफना दिया। बुधवार को शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमाॅर्टम कराया गया।
विज्ञापन

वर्जन
परिस्थितिजन्य साक्ष्य हत्या की गवाही दे रहे हैं। आरोपी ने भी इसे स्वीकार किया है। उसके परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। अगर तहरीर नहीं मिली तो पुलिस खुद मामला दर्ज कराएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खेत में शव दबाने का मचाया शोर, पुलिस ने मांगी तहरीर
क्योलड़िया। किसान के खेत में किसी इंसान या पशु का शव दबाए जाने का शोर मचा तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर मांगी है, ताकि अधिकारियों से आदेश कराकर खोदाई या अन्य कार्रवाई कराई जा सके।
क्योलड़िया निवासी किसान महेशपाल ने पुलिस को बताया कि उनके बहनोई का खेत गांव के एक छोर पर है। खेत में पॉपुलर के पेड़ लगे हैं। 14 अगस्त को उन्हें सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खेत में कुछ दबा दिया है। 15 अगस्त को सुबह वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि गड्ढा खोदकर उसे कपड़ा और प्लास्टिक के कट्टे से ढका गया है। पास में किसी महिला का लाल रंग का कुर्ता भी दिखा।

महेशपाल ने आशंका जताई कि उनके खेत में जरूर किसी को दबाया गया है। थाना प्रभारी वेद सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने कहा कि महेशपाल तहरीर दें तो वह जिलाधिकारी के आदेश पर उस गड्ढे को खोदवा सकते हैं। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि बिना प्रशासनिक आदेश के पुलिस गड्ढे को नहीं खोद सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed