{"_id":"69e5f2820541b2d36c01cf0f","slug":"encounter-between-cattle-smugglers-and-police-three-accused-arrested-in-bareilly-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दरोगा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दरोगा भी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, नबावगंज (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के नवाबगंज इलाके में सोमवार को पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक तस्कर और एक दरोगा घायल हुए। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। घायल तस्कर यासीन खां के पैर में गोली लगी है।
पशु तस्करी के आरोपी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के जंगल में सोमवार को पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया, जबकि तस्करों की फायरिंग में एक दरोगा भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने मौके से घायल तस्कर और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
घायल गो तस्कर की पहचान हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लभेड़ा गांव निवासी यासीन खां के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगी है। घायल दरोगा योगेंद्र सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग गो तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने अलीनगर गांव के जंगल में घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान गो तस्करों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में यासीन खां के पैर में गोली लगी। पुलिस ने यासीन के साथ उसके दो बेटों अफजल खां और अजमल खां को भी मौके से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से बरामदगी
पुलिस को मौके से एक रस्सी से बंधा गोवंश बरामद हुआ है। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, छुरी, रस्सी और लकड़ी भी बरामद हुई है। घायल तस्कर यासीन खां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह का भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।
पुरानी घटनाओं में संलिप्तता
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी एक माह पहले सतईया गांव में हुई गोकशी की घटना में शामिल थे। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए यासीन खां, अफजल खां और अजमल खां से गहन पूछताछ कर रही है।
