सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Business worth ₹250 crore was transacted in Bareilly on Akshay Tritiya

बाजार पर धनवर्षा: बरेली में अक्षय तृतीया के दिन 250 करोड़ का हुआ कारोबार, खूब हुई गहनों की बिक्री

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Apr 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में अक्षय तृतीया पर बाजार चमक उठा। दुकानों पर भीड़ उमड़ी। ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। कारोबारियों ने 250 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान जताया है। 

Business worth ₹250 crore was transacted in Bareilly on Akshay Tritiya
गहने खरीदती महिलाएं और युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में अक्षय तृतीया और सहालग की धूम के बीच रविवार को बाजार पर धनवर्षा हुई। वर-वधू के कपड़े, शृंगार, गहने, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की बिक्री हुई। कारोबारियों ने अलग-अलग सेक्टर से 250 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान जताया है।
Trending Videos


शनिवार के सापेक्ष रविवार को चांदी के भाव प्रति किलो 2,52,200 रुपये पर स्थिर रहे, जबकि सोना करीब हजार रुपये बढ़त के बाद 1,54,400 रुपये पहुंच गया। सोने की महंगाई को शहरवासियों ने पीछे छोड़ शुभ मुहूर्त में मनपसंद गहने और अन्य सामान खरीदे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक अक्षय तृतीया पर मुहूर्त गणना की जरूरत नहीं होती। जिस भी धातु, सामान की खरीदारी होती है वह अक्षय माना जाता है। इसलिए लोग इस शुभ मुहूर्त में खरीदारी में परहेज को परे रख आगामी जरूरतों के लिए बुकिंग कराते हैं। इसी वजह से महंगाई के बावजूद प्रतिष्ठानों पर कतार रही।

वाहनों की डिलीवरी से ज्यादा हुई प्री-बुकिंग
वाहन कारोबारी केशव अग्रवाल के मुताबिक अक्षय तृतीया पर 12 गाड़ियों की डिलीवरी जबकि 24 कार प्री-बुक हुई। बताया कि जीएसटी दरों में गिरावट से वाहनों की कीमत खासी कम हुई। कारों की बिक्री बढ़ी है। वहीं, कार कारोबारी अनिल अग्रवाल के शोरूम पर रविवार को 21 बुकिंग और 15 डिलीवरी हुई। अनुमानित जिले में अलग-अलग रेंज की कार करीब 250 और छह सौ से ज्यादा बाइक लोग घर ले गए।

फैंसी गहनों की ज्यादा रही मांग
सराफा कारोबारी पुनीत अग्रवाल के मुताबिक अक्षय तृतीया पर जिन्होंने मनपसंद डिजाइन के गहनों को पहले ही बुक करा लिया था या ऑर्डर दिया था वे उसे घर ले गए। सहालग सीजन के चलते आगे के लिए भी ऑर्डर मिले हैं। बताया कि सोना-चांदी दोनों की ही मांग बाजार में रही। सराफा कारोबारी सुबोध अग्रवाल के मुताबिक डायमंड की ज्वैलरी की भी मांग खूब हुई। महंगाई के बावजूद सराफा का अच्छा कारोबार रहा।

इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, रियल एस्टेट में भी उछाल
इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी इंद्रराज सहगल के मुताबिक अक्षय तृतीया पर सिर्फ गहने ही नहीं लोगों ने गर्मियों को देखते हुए शुभ मुहूर्त में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फ्रिज, टीवी, कूलर, एसी की भी खरीदारी की। सहालग संबंधी खरीदारी भी की गई। इसके अलावा दूल्हा, दुल्हन के कपड़े, शेरवानी, कुर्ता पायजामा, सूट, साड़ी आदि भी खूब बिके। दूसरी ओर, रियल एस्टेट से बुक कराए गए घरों में गृह प्रवेश और हवन पूजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed