Pilibhit News: स्कूटी और बाइक की टक्कर होने से बैंक मित्र की मौत, तीन युवक घायल
पीलीभीत के बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर मंगलवार रात बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट हुआ। गजरौला क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा निवासी लवलेश (25 वर्ष) पुत्र पप्पू बरखेड़ा स्थित यूनियन बैंक में बैंक मित्र के पद पर कार्यरत था। मंगलवार रात बैंक का काम निपटाकर वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि रास्ते में सामने से आ रही एक बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। स्कूटी पर लवलेश अकेला था, जबकि बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
परिवार में मचा कोहराम
गंभीर रूप से घायल लवलेश और बाइक सवार एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने लवलेश को मृत घोषित कर दिया। लवलेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दो बहनों में अकेला था लवलेश
परिजनों के अनुसार लवलेश दो बहनों में इकलौता भाई था और परिवार का सहारा था। उसकी 12 अप्रैल को नवाबगंज क्षेत्र की युवती के साथ विवाह तय हुआ और गोद भराई हुई थी, इससे घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन महज कुछ दिनों में ही यह खुशियां मातम में बदल गईं।

कमेंट
कमेंट X