{"_id":"69e7dd09e6c552faa0086191","slug":"the-boundary-wall-of-the-colony-built-at-a-cost-of-rs-7-crore-has-tilted-and-cracks-have-appeared-in-the-wall-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-157857-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 7 करोड़ से बनी कॉलोनी की बाउंड्री झुकी, दीवार में पड़ीं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 7 करोड़ से बनी कॉलोनी की बाउंड्री झुकी, दीवार में पड़ीं दरारें
विज्ञापन
पिपरिया संतोष में सिंचाई विभाग की आवासीय कॉलोनी की झुकी बाउंड्री और दीवार पर पड़ी दरारें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलीनगर। पिपरिया संतोष में सात करोड़ की लागत से बनी सिंचाई विभाग की आवासीय कॉलोनी हैंडओवर से पहले एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। कॉलोनी की बाउंड्री वॉल का एक बड़ा हिस्सा झुक गया है और कई जगह दरारें पड़ गई हैं। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
तहसील क्षेत्र का बाइफरकेशन सिंचाई परियोजना का मुख्यालय है। शारदा मुख्य नहर से जुड़े इस क्षेत्र में वर्ष 1926 से सिंचाई व्यवस्था संचालित हो रही है। पहले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बाइफरकेशन में बनी कॉलोनी जर्जर हो चुकी थी, इसके बाद करीब दो साल पूर्व नई कॉलोनी निर्माण का निर्णय लिया गया। हालांकि जिस स्थान पर नई कॉलोनी बनाई जा रही है। वह हर साल लंबे समय तक बाढ़ग्रस्त रहने वाला क्षेत्र माना जाता है। इसके बावजूद यहां मिट्टी का भराव कर जमीन को ऊंचा कर करीब सात करोड़ की लागत से कॉलोनी का निर्माण कराया गया। चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाई गई।
इधर, हैंडओवर से पहले ही कार्यों में बरती गई लापरवाही सामने आने लगी है। कॉलोनी की पूर्वी दिशा की बाउंड्री वॉल का काफी हिस्सा बाहर की ओर झुक गया है।
कई स्थानों पर दरारें भी दिखाई दे रही हैं। कॉलोनी विभाग को हैंडओवर भी नहीं की गई है। उससे पहले ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि संबंधित कार्यदाई संस्था और विभागीय अधिकारी इस खामी को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य की निगरानी में भी लापरवाही बरती गई। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X