सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Buses are not operating despite routes being fixed.

Pilibhit News: मार्ग तय करने के बावजूद बसों का संचालन नहीं

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Buses are not operating despite routes being fixed.
टनकपुर हाईवे पर टाटा मैजिक में बैठकर जाते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्रों में मार्ग निर्धारित होने के बाद भी बसों का संचालन नहीं किया जा सका। शासन से आए आदेश के बाद जिले के दस मार्गों का चयन कर इन पर बस संचालन की कवायद की गई, लेकिन बसों का संचालन न होने से क्षेत्रीय लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
Trending Videos

ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवाएं बेहतर हो सके और वहां के लोगों का मुख्यालय से सीधा जुड़ाव हो सके। इसको लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी किए। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर बस संचालन को लेकर निर्देश दिए गए। शासन से आए आदेश के बाद अफसरों की ओर से सर्वे कराया गया। इसके बाद जिले के दस मार्गाें का चयन किया गया। इसको लेकर विभागीय स्तर से आवेदन मांगे गए। बाद में आवेदकों को मार्गों का निर्धारण कर बस संचालन कराए जाने के निर्देश दिए गए, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी यहां पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर ही ग्राम पंचायत स्तर का सफर करने को मजबूर हैं। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बस संचालन को लेकर निर्देश दिए गए हैं। मार्गों पर बसों का संचालन कराया जा रहा है। जिन मार्गों पर अभी बस संचालित नहीं हो सकी है। उनकी जानकारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed