सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman Dead Body Found on Bed in The House Murder Suspected In Bareilly

UP News: बरेली में सैन्यकर्मी की पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति पर ही शक, तलाश में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सैन्यकर्मी की पत्नी का शव घर में पड़ा मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस को वारदात का शक सैन्यकर्मी पति पर ही है, जो घटना के बाद से लापता है। 

Woman Dead Body Found on Bed in The House Murder Suspected In Bareilly
मृतका गीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर में एक महिला की उसके घर में हत्या कर दी गई। मंगलवार को हुई इस घटना में सैन्यकर्मी पति पर हत्या का शक है, जो छुट्टी से दोपहर में घर आते और घंटे भर बाद जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखा है। एसपी सिटी ने मुआयना कर खुलासे के निर्देश दिए हैं। महिला के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक गला दबाकर हत्या के संकेत मिले हैं।

Trending Videos


सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि 40 वर्षीय गीता यादव के साथ मंगलवार दोपहर में यह घटना हुई है। वह अपने दो बच्चों व भतीजी के साथ वैष्णो धाम कॉलोनी में रहती थीं। उनके पति भरत सिंह यादव फिरोजपुर, पंजाब में सेना में तैनात हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि भरत सिंह मंगलवार पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे छुट्टी पर घर आया था। वह करीब एक घंटे बाद घर से जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज में दिख रहे भरत सिंह के हाथ में बैग और छाता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शव की हालत देखकर आशंका जताई है कि गीता की गला दबाकर हत्या की गई है, हालांकि पूरी पुष्टि बुधवार को ही हो सकेगी। हत्या की वजह क्या रही? इसे लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस सैन्यकर्मी पति का पता लगाने में जुटी है। उसके मिलने के बाद ही सही वजह का खुलासा हो सकेगा, क्योंकि घटना के वक्त गीता और भरत ही घर में थे।

भतीजी ने देखा बुआ का शव
गीता के दो बेटे 14 और 12 साल के हैं जो मंगलवार सुबह स्कूल गए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे साथ में रहने वाली भतीजी शीतल घर पहुंची लेकिन काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शीतल आधा घंटा बाद गीता के बच्चों को स्कूल से लेकर लौटी और अपने भाई सचिन को भी बुला लिया। 

शीतल ने गेट खोलकर देखा तो घर के ड्राइंग रूम में उसकी बुआ गीता अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ी थीं। सचिन और शीतल पड़ोसियों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सचिन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

दंपती में थी अनबन, पुलिस ने बुलाया तो नहीं आया
फुटेज के लिहाज से सैन्यकर्मी भरत को करीब सवा 11 बजे घर में आते और सवा 12 बजे घर से जाते देखा गया है। उसके कंधे पर बैग टंगा है और पहचान छुपाने के लिए हाथ में छाता है। फुटेज काफी धुंधली है लेकिन भरत के बड़े बेटे ने ही पिता के रूप में पहचान की है। 

एसपी सिटी ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता लगा है कि पति पत्नी में अनबन रहती थी लेकिन हत्या की सही वजह भरत के पकड़ने के बाद ही सामने आएगी। भरत के मोबाइल पर परिजनों व पुलिस ने बात की थी। वह कभी फोन खोल तो कभी बंद कर रहा है और आने से बच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed