सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   foreign students Yusuf and Ayub booked for Visa extension fraud in Bareilly

UP News: बरेली में नाइजीरिया-सूडान के दो छात्रों ने किया वीजा में फर्जीवाड़ा, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Nov 2025 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Bareilly News: नाइजीरिया का युसूफ बाला मुस्तफा बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएमएस का छात्र है। आरोप है कि उसने सूडान के अयूब अली के साथ मिलकर अपना वीजा विस्तार कराने के लिए जो आवदेन किया है, उसमें जाली दस्तावेज लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युसूफ को हिरासत में लिया है। 

foreign students Yusuf and Ayub booked for Visa extension fraud in Bareilly
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में नाइजीरिया और सूडान के दो छात्रों ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) लुधियाना का फर्जी पंजीकरण प्रमाणपत्र बना डाला। वीजा अवधि बढ़ाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान इसका इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा करने का प्रयास किया। पुलिस की जांच में हकीकत सामने आने के बाद रुहेलखंड चौकी इंचार्ज मनीष भारद्वाज ने बारादरी थाने में दोनों छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

Trending Videos


नाइजीरिया के छात्र यूसुफ बाला मुस्तफा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि जल्द सूडान के छात्र अयूब अली को भी हिरासत में लिया जा सकता है। खुफिया इकाई भी सक्रिय हो गई है। रुहेलखंड चौकी प्रभारी के मुताबिक, एलआईयू से जानकारी मिली थी कि नाइजीरिया का यूसुफ बाला मुस्तफा छात्र वीजा पर 19 जनवरी 2025 को भारत आया था। उसने लुधियाना की सिटी यूनिवर्सिटी में 31 जनवरी 2025 को बीसीए कोर्स में प्रवेश लिया। इसके बाद 19 जुलाई 2025 को रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में बीएमएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया। यूसुफ की वीजा अवधि 22 दिसंबर 2025 तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे...', जूते में पेशाब भरकर युवक को पिलाया!... प्रधान पति पर शर्मनाक कांड का आरोप

युसूफ ने फर्जीवाड़ा रुहेलखंड विश्वविद्यालय में लिया प्रवेश 
युसूफ ने छात्र वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया। गोपनीय जांच में सामने आया कि यूसुफ ने जब सिटी यूनिवर्सिटी से रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया तो उसे नियमानुसार एफआरआरओ अमृतसर से स्थानांतरण पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करना था, लेकिन उसने इस प्रमाण पत्र के बिना ही रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले लिया। इसके बाद छात्र ने वीजा अवधि के विस्तार के लिए एफआरआरओ लुधियाना का फर्जी पंजीकरण प्रमाणपत्र अपलोड किया। 
 

छात्र से पूछने पर पता लगा कि आवेदन और रिकॉर्ड को अपलोड करने में उसकी सहायता सूडान के अयूब अली ने की। आर्थिक दंड से बचने के लिए जाली पंजीकरण प्रमाणपत्र तैयार कर ऑनलाइन वीजा विस्तार के लिए आवेदन अपलोड किया। दिल्ली स्थित नाइजीरियन दूतावास को छात्र के संबंध में जानकारी दे दी गई है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed