फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four women attempted self-immolation at the Collectorate gate in Bareilly

Bareilly News: कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास, चार महिलाओं ने खुद पर छिड़का पेट्रोल; जानें पूरा मामला

Wed, 12 Aug 2026 12:50 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 12 Aug 2026 12:50 PM IST
सार

बरेली में बुधवार सुबह कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया। उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें बचा लिया। प्लॉट पर अवैध कब्जे के विरोध में महिलाओं ने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
Four women attempted self-immolation at the Collectorate gate in Bareilly
पीड़ित महिला को लेकर जाती महिला पुलिसकर्मी व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट इलाके में एक प्लॉट पर कथित कब्जे के विरोध में बुधवार सुबह चार महिलाओं ने कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। महिलाओं ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें बचा लिया।

विज्ञापन




मानपुर चिकटिया निवासी गौरव ने आरोप लगाया कि उनके 200 गज के प्लॉट पर पड़ोसी राजवीर करीब दो महीने से कब्जा किए हुए है। प्लॉट पर निर्माण कार्य किए जाने का विरोध करने के लिए मंगलवार सुबह गौरव के परिवार की चार महिलाएं पहुंची थीं। आरोप है कि वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे। महिलाओं ने काम रोकने की बात कही। 
विज्ञापन


आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें प्लॉट से भगा दिया गया। गौरव के अनुसार, इस मामले को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों, जिलाधिकारी और सदर उपजिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। हालांकि, उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसी हताशा में परिवार ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने खुद पर छिड़का पेट्रोल 
गौरव की चाची कमलेश, ताई मुन्नी और बहन रोशनी व विमलेश बुधवार सुबह अपने परिवार के साथ कलक्ट्रेट गेट पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहा है। महिलाओं ने न्याय न मिलने से हताश होकर आत्मदाह का कदम उठाया। उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने की कोशिश की। यह घटना कलक्ट्रेट परिसर में हड़कंप का कारण बन गई।
 

प्रशासनिक हस्तक्षेप और जांच
कलक्ट्रेट गेट पर तैनात होमगार्ड संदीप शर्मा ने अन्य कर्मचारियों की मदद से महिलाओं के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। इस दौरान इंटेलिजेंस के दरोगा ओमपाल सिंह भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी से बातचीत की। जिलाधिकारी ने महिलाओं को जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिलाया। बाद में चारों महिलाओं को जिला अस्पताल में भेजा गया। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed