फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Patient dies after X-ray machine falls at BJP MLA MP Arya hospital in Bareilly

बरेली में बड़ा हादसा: भाजपा विधायक के अस्पताल में एक्स-रे मशीन गिरने से मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 11 Aug 2026 08:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 11 Aug 2026 08:01 PM IST
सार

Bareilly News: नवाबगंज में भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य के अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई। मरीज एक्स-रे कराने आया था। उसी दौरान उस पर एक्स-रे मशीन गिर गई, जिससे मरीज की जान चली गई। 

विज्ञापन
Patient dies after X-ray machine falls at BJP MLA MP Arya hospital in Bareilly
घटना के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज से भाजपा विधायक डॉक्टर एमपी आर्य के आर्य अस्पताल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। एक्सरे कराने के दौरान एक मरीज पर एक्सरे मशीन ही गिर गई। इस घटना में 70 वर्षीय मरीज मिश्रीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। 

विज्ञापन

मिश्रीलाल नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर गांव के निवासी थे। उनके परिजन ने बताया कि मिश्रीलाल को पेट में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद आर्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को जब उन्हें एक्सरे के लिए ले जाया गया। एक्सरे कराने के दौरान हादसा हो गया। 

यह भी पढ़ें- Budaun News: गोवंश से टकराई कार, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने मेडिकल ऑफिसर को पीटा, कपड़े फाड़े; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक मरीज पर गिरी एक्सरे मशीन
एक्सरे मशीन अचानक मिश्रीलाल के ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन

परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed