फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Social organizations associated with the caravan of Maa Tujhe Pranam in Bareilly

Bareilly: 'मां तुझे प्रणाम' के कारवां से जुड़े सामाजिक संगठन, 'वॉक फार यूनिटी' में गूंजेंगे देशभक्ति के तराने

Tue, 11 Aug 2026 03:41 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 03:41 PM IST
सार

अमर उजाला की 'मां तुझे प्रणाम' मुहिम से सामाजिक संगठन जुड़ गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 12, 13 और 15 अगस्त को कार्यक्रम होंगे। सोमवार को हुए संवाद में पदाधिकारियों ने सहभागिता का संकल्प लिया। 12 अगस्त को शहीद चौक से 'वॉक फॉर यूनिटी' सुबह सात बजे शुरू होगी। 

विज्ञापन
Social organizations associated with the caravan of Maa Tujhe Pranam in Bareilly
संवाद कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाले मां तुझे प्रणाम मुहिम से सामाजिक संगठन भी जुड़ गए हैं। पदाधिकारियों ने 12, 13 और 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों से सहभागिता का संकल्प लिया। अमर उजाला कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित संवाद के दौरान पदाधिकारियों की ओर से 12 अगस्त की रैली शुरू होने से पहले मंच पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति का सुझाव आया, जिसका सभी ने स्वागत किया। बच्चों के हाथों में देशभक्ति के नारे लिखी तख्तियां, फर्स्ट एड, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के लिए भी कहा।

विज्ञापन


13 अगस्त को वाहन रैली में गाड़ियों पर स्टीकर लगाने का भी सुझाव दिया। महिला संगठनों ने भी सहभागी बनने का संकल्प लिया। सिविल डिफेंस, एनएसएस, एनसीसी को जोड़ने का सुझाव समिति के पदाधिकरियों ने दिया। शहरवासियों से शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन


संवाद में डॉ. शिफालिका, विशाल शर्मा, राकेश सक्सेना, संजय नेगी, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना, मीरा मोहन, प्रदीप मधवार, केबी अग्रवाल, आलोक शंखधार, पवन कुमार, संजीव कुमार, ओम प्रकाश, विवेक कुमार, वीना रस्तोगी, कार्तिक, संजीव कुमार अवस्थी, सचिन शर्मा, अनूप कुमार सक्सेना, सुधीर मोहन व अन्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों की रूपरेखा
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत 12 अगस्त को डीडी पुरम स्थित शहीद चौक से ‘वॉक फार यूनिटी’ सुबह सात बजे शुरू होगी। 13 अगस्त को चौकी चौराहा के पास स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल से ‘तिरंगा यात्रा’ वाहन रैली सुबह नौ बजे से निकाली जाएगी। 12-14 अगस्त तक सुबह नौ से दो बजे तक एसआरएमएस में निशुल्क ‘कैंसर स्क्रीनिंग शिविर’ लगेगा। 15 अगस्त को सिटी सेंटर एलए मॉल में सामूहिक राष्ट्रगान होगा।

आजादी के पर्व पर स्क्रीनिंग कैंप में पाएं कैंसर से आजादी
कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आजादी के पर्व पर एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से ‘देश की आजादी से कैंसर से आजादी तक’ नाम से अभियान 12 से 14 अगस्त तक चलेगा। कैंसर विशेषज्ञ निशुल्क परामर्श देंगे। दर्जनभर जांचें भी मुफ्त होंगी।

मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति ने कहा कि कैंप में स्तन, गर्भाशय ग्रीवा, मुंह, पेट व आंत, प्रोस्टेट, फेफड़े के कैंसर की स्क्रीनिंग होगी। निशुल्क जांचों में मैमोग्राफी, एक्सरे चेस्ट, अल्ट्रासाउंड ब्रेस्ट, फाइब्रोस्कैन, लैरिंगोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड टीवीएस, एस पीएसए, एचपीवी डीएनए, सीबीसी, एलबीसी और ऑकल्ट ब्लड स्टूल शामिल हैं। सीटी एब्डोमेन, सीटी थोरेक्स, एस सीईए, एस सीए 19.9, एफएनएसी, बायोप्सी प्रोसीजर्स, मेनोमेट्री, एंडोस्कोपी, कॉलोनोस्कोपी, सीटी, अल्ट्रासाउंड गाइडेड प्रोसीजर्स पर 50 फीसदी की छूट भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed