{"_id":"6a7cbf21704130604506d0d7","slug":"fraud-in-the-name-of-selling-steel-bars-bareilly-news-c-4-bly1015-944536-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरिया बेचने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरिया बेचने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जत नगर इलाके में मकान बनवा रहे युवक से सरिया के नाम पर रकम ऐंठ ली गई। चौकी प्रभारी ने मामले में कार्रवाई करने की बजाय व्यापारी को सरिया वापस करा दी। मकान बनाने वाले को न सरिया मिली और न रुपये। उसने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फरीदपुर के भगवंतापुर निवासी आसिफ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में जिक्र किया कि वह खजुरिया घाट में अपना मकान बनवा रहे हैं। एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल की और खुद को व्यापारी बताकर सरिया बेचने की पेशकश की। सौदा तय होने के बाद 16 जून को वह सात क्विंटल सरिया लेकर आया जिसका भुगतान कर दिया गया।
इसके बाद सरिया बेचने वाला दुकानदार आया और रुपये मांगने लगा। आसिफ ने बताया कि जिससे सौदा तय हुआ था, वह सरिया लाया और उसी को भुगतान कर दिया। दुकानदार सरिया ले जाने लगा तो आसिफ ने यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को सरिया ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है इसके बाद चौकी प्रभारी ने सरिया उस व्यापारी को दिलवा दी। उन्हें रुपये वापस कराने की बात पर चौकी प्रभारी ने टालमटोल कर दी।