सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ganga Expressway BJP District President says A New Era of Development, Connectivity and Employment in Budaun

गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कल: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- बदायूं में विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार का नया युग

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। बदायूं जिले में घटपुरी इंटरचेंज पर एक कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह परियोजना बदायूं के लिए विकास और रोजगार लाएगी। 

Ganga Expressway BJP District President says A New Era of Development, Connectivity and Employment in Budaun
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन है, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है। बदायूं जिले में घटपुरी इंटरचेंज पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बताया कि यह परियोजना बदायूं के लिए विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार का नया युग लाएगी।

Trending Videos


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगा और प्रदेश को तेज, सुरक्षित तथा आधुनिक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ते हुए व्यापार, निवेश, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर से इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। लगभग पांच वर्षों में इसका निर्माण पूरा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक्सप्रेसवे गढ़मुक्तेश्वर, कल्कि धाम, बेला देवी धाम, चंद्रिका देवी शक्तिपीठ, शाहजहांपुर स्थित भगवान परशुराम जन्मस्थली और प्रयागराज के त्रिवेणी संगम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाएगा। उन्होंने जोर दिया कि गंगा एक्सप्रेस-वे केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि निवेश, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में उभरेगा। इससे युवाओं, किसानों और व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। यह परियोजना उत्तर प्रदेश में अधोसंरचना विकास को अभूतपूर्व गति देगी।

Ganga Expressway BJP District President says A New Era of Development, Connectivity and Employment in Budaun
बदायूं में बनाया गया पंडाल - फोटो : संवाद

बदायूं के लिए एक्सप्रेसवे का विशेष महत्व
गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं जनपद में लगभग 91.67 किलोमीटर लंबा है, जो जिले के व्यापक भू-भाग को कवर करता है। यह एक्सप्रेसवे बिल्सी, बदायूं, बिसौली और दातागंज तहसीलों से होकर गुजरता है, जिससे पूरे जनपद में कनेक्टिविटी का सशक्त नेटवर्क विकसित होगा। परियोजना के अंतर्गत जनपद के लगभग 85 गांव व 195 मजरे सीधे रूप से जुड़े हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। बदायूं में तीन प्रमुख इंटरचेंज- घटपुरी, बनकोटा (बिसौली) और डहरपुर (दातागंज) बनाए गए हैं। ये इंटरचेंज आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देंगे। 

आर्थिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में बदायूं, बिसौली क्षेत्र में बनकोटा इंटरचेंज इस परियोजना का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। सुविधाओं के विकसित होने से स्थानीय व्यापार, रोजगार और सेवाओं को विशेष बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेसवे के माध्यम से बदायूं से दिल्ली, मेरठ और प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख शहरों तक की दूरी और समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। यह बदायूं को निवेश और उद्योग के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे क्षेत्र में आर्थिक प्रगति की नई संभावनाएं खुलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed