सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Sisters Posed as IAS Officers to Commit Fraud in Bareilly

UP News: बरेली में फर्जी आईएस बनकर ठगी करने वाली दो बहनों समेत तीन गिरफ्तार, बेरोजगारों को बनाया शिकार

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में दो सगी बहनों ने खुद को आईएएस बताकर कई लोगों से ठगी कर ली। पीड़ितों ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने जांच कर आरोपी बहनों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ कर रही है।  

Two Sisters Posed as IAS Officers to Commit Fraud in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में दो बहनों ने शहर निवासी चार बेरोजगारों से नौकरी लगवाने के नाम पर कई लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों बहनें खुद को आईएएस अफसर बताकर बेरोजगार युवाओं को जाल में फंसाकर उनसे ठगी करती थीं। दोनों की सच्चाई सामने आई तो पीड़ित सन्न रह गए। बारादरी थाने में दोनों बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों बहनों समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos


फाइक एन्क्लेव निवासी प्रीति लॉयल ने बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि ग्रीन पार्क निवासी शिखा पाठक ने उनसे जान पहचान बढ़ा ली थी। शिखा ने उन्हें बताया कि उसकी बहन डॉ. विप्रा मिश्रा आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल गजरौला में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात हैं। उसकी सचिवालय में काफी पहचान है और कई लोगों की नौकरी लगवा चुकी हैं। प्रीति उसकी बातों में आ गईं। उसने अपनी कॉलोनी के आदिल खान, सतीपुर निवासी संतोष कुमार व बारादरी निवासी मुशाहिद को यह बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोगों ने सरकारी नौकरी  की खातिर शिखा के जरिये विप्रा से मुलाकात की और उनके मांगने पर कई बार में कई लाख रुपये उसे दे दिए। दोनों बहनों ने उन्हें मनीषा त्रिघाटिया, आयुक्त एवं सचिव उप्र शासन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र सौंप दिए। उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य समकक्ष पदों पर नियुक्त दिलाने का वादा पूरा करने की बात कही। चारों लोग ज्वॉइनिंग के लिए विभूति खंड लखनऊ पहुंचे तो पता लगा कि इस तरह की कोई नौकरी निकली ही नहीं है।

और भी लोगों से हुई है ठगी
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जानकारी की तो पता लगा कि पूरे खेल में दोनों बहनों के साथ ही इनका परिवार भी शामिल है। बताया गया कि विप्रा व शिखा इसी तरह लोगों को फंसाकर रुपये ऐंठती हैं। दोनों बहनों ने कई और लोगों को भी ठगा है।

11 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप 
बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि फाइक एन्क्लेव निवासी प्रीति लॉयल समेत चार लोगों ने संयुक्त रिपोर्ट कराकर इन दोनों बहनों पर करीब साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों बहनों के कुछ और साथी बताए जा रहे हैं जो ठगी का रैकेट चलाने में इनकी मदद करते थे। ठगी के और शिकार सामने आएंगे तो उनका मामला भी दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed