UP: बदायूं में सबमर्सिबल से पानी की जगह निकला ज्वलनशील तरल, ग्रामीणों ने बताया डीजल जैसा, आग भी लगी
खेड़ादास में अतुल कुमार सिंह के पेयजल बोरिंग से पानी की जगह गंदा, बदबूदार ज्वलनशील तरल निकला। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बदायूं जिले के बिसौली के गांव खेड़ादास में सोमवार को अजीब मामला सामने आया। फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी ठाकुर अतुल कुमार सिंह ने घर में पेयजल के लिए 70 फीट गहरा सबमर्सिबल बोरिंग कराया था। सोमवार को जब उसे चालू किया तो पानी की जगह गंदा और बदबूदार तरल पदार्थ निकला।
ग्रामीणों ने बताया कि उसमें डीजल जैसी महक आ रही है। लोगों ने तरल पदार्थ को जमीन पर डालकर जलाया तो उसमें आग भी लग गई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की विश्वसनीयता की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
परमानंदपुर में पहले से पीला पानी, जांच की मांग
खेड़ादास से करीब दो किमी दूर परमानंदपुर गांव में पहले से ही 80 प्रतिशत हैंडपंप पीला पानी दे रहे हैं, लेकिन वह ज्वलनशील नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में शुद्ध पेयजल जरूरी है। शासन की प्राथमिकता भी यही है, फिर भी परमानंदपुर और खेड़ादास में कोई प्रशासनिक पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर आकर जांच कराने और लोगों की जिज्ञासा शांत करने की मांग की है।
सबमर्सिबल से निकले गंदले पानी में आग लगाकर देखी तो आग जल गई। लगता है कि कच्चा तेल है। जो जल रहा है। - अंकुर सिंह, खेड़ादास
गंदले पानी को सूंघा तो उसमें डीजल जैसी गंध आ रही है। इसे बोतल में भरकर भी रख लिया है ताकि कोई देखने को मांगे तो दिखा सकें। - अंकित, खेड़ादास

कमेंट
कमेंट X