{"_id":"69efc42dadd416f02a045b3a","slug":"mla-says-improve-unannounced-power-cuts-amid-rising-heat-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162564-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बोले विधायक, बढ़ती गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती में करें सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बोले विधायक, बढ़ती गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती में करें सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। जिले में भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा सोमवार को हुई प्रभारी मंत्री गुलाब देवी की बैठक में गूंजा। भाजपा विधायकों ने एक सुर में बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। जिले की प्रभारी व प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने और कार्यों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने गर्मी के मद्देनजर गोआश्रय स्थलों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को गर्मी में डायरिया के मरीजों के लिए प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं करने को कहा। इस पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोल्ड रूम बना लिए गए हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने विद्युत विभाग से बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत उपकेंद्रों और कार्यालयों में अधिकारियों व कार्मिकों के नंबरों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे जनता को सुविधा होगी और समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1600 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने इसके सापेक्ष तीन गुना आवेदन प्राप्त करने और लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, जिला पोषण कार्यक्रम और जननी सुरक्षा योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X