{"_id":"69f064115cc9bedfc901835f","slug":"flammable-liquid-came-out-of-the-submersible-instead-of-water-demand-for-investigation-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल से पानी की जगह निकला ज्वलनशील तरल, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल से पानी की जगह निकला ज्वलनशील तरल, जांच की मांग
Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Tue, 28 Apr 2026 01:08 PM IST
Link Copied
यूपी के बदायूं जिले के बिसौली के गांव खेड़ादास में सोमवार को अजीब मामला सामने आया। फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी ठाकुर अतुल कुमार सिंह ने घर में पेयजल के लिए 70 फीट गहरा सबमर्सिबल बोरिंग कराया था। सोमवार को जब उसे चालू किया तो पानी की जगह गंदा और बदबूदार तरल पदार्थ निकला। ग्रामीणों ने बताया कि उसमें डीजल जैसी महक आ रही है। लोगों ने तरल पदार्थ को जमीन पर डालकर जलाया तो उसमें आग भी लग गई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की विश्वसनीयता की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।खेड़ादास से करीब दो किमी दूर परमानंदपुर गांव में पहले से ही 80 प्रतिशत हैंडपंप पीला पानी दे रहे हैं, लेकिन वह ज्वलनशील नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में शुद्ध पेयजल जरूरी है। शासन की प्राथमिकता भी यही है, फिर भी परमानंदपुर और खेड़ादास में कोई प्रशासनिक पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर आकर जांच कराने और लोगों की जिज्ञासा शांत करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।