सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth attacks liquor shop salesman with a knife in Bareilly

Bareilly News: पचास रुपये में नहीं दिया शराब का क्वार्टर, युवक ने सेल्समैन पर चाकू से किया हमला

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में शराब की दुकान के सेल्समैन पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Youth attacks liquor shop salesman with a knife in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के श्यामगंज चौराहे की शराब दुकान पर सेल्समैन ने पचास रुपये में शराब देने से मना किया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे सेल्समैन घायल हो गया। पीड़ित की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Trending Videos


शहर के चक महमूद निवासी अरुण गंगवार ने इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि वह श्यामगंज चौराहे के पास शराब की दुकान पर सेल्समैन है। 26 अप्रैल को रिंकू भारती नाम का व्यक्ति दुकान पर आकर पचास रुपये में क्वार्टर मांगने लगा। पचास रुपये में क्वार्टर नहीं मिलने की बात बताई तो रिंकू नाराज हो गया। उन्होंने उसे केबिन से बाहर निकलकर समझाया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पेट, छाती, गले पर वार कर घायल कर दिया। अरुण लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज 
रिंकू हमला करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। निजी अस्पताल में घायल अरुण का इलाज चल रहा है। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। हंगामे के दौरान मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सेल्समैन का व्यवहार काफी खराब है, वह लोगों से अभद्रता करता रहता है। इसी अभद्रता की वजह से यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed