सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CM Yogi Advisor Inspected the Government Medical College in Budaun

UP: 'बदायूं के मेडिकल कॉलेज में जल्द पूरे कराएं काम', सीएम योगी के सलाहकार ने एमडी से पूछा- इतनी देरी क्यों?

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्था को परखा। निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। 

CM Yogi Advisor Inspected the Government Medical College in Budaun
सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया मेडिकल कॉलेज का दौरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं और व्यवस्था को परखा। डीएम समेत अफसरों की मौजूदगी में फैकल्टी से लेकर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। प्राचार्य ने जब कुछ दिक्कतें उनके सामने बयां की तो उन्होंने पहले प्रोजेक्ट मैनेजर, फिर प्रबंध निदेशक से फोन पर बात की। फोन पर ही उन्होंने यह भी पूछ लिया कि निर्माण कार्य पूरे कराने में देर क्यों हो रही है? इसके लिए उन्होंने रिवाइज एस्टीमेट 15 मई तक तैयार कर लेने का निर्देश भी दिया।

Trending Videos


मुख्यमंत्री के प्रशासनिक सलाहकार अवनीश अवस्थी मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शैक्षणिक भवन में बने सभागार में उन्होंने डीएम अवनीश राय, एडीएम एफआर वैभव शर्मा और एसडीएम मोहित कुमार के साथ प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार और प्रमुख डॉक्टरों के साथ कॉलेज की व्यवस्थाओं और निर्माण की प्रगति को लेकर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अवस्थी का मरीजों को सुविधाओं, फैकल्टी की मौजूदा स्थिति, डॉक्टरों समेत स्टॉफ की सुविधाओं को लेकर फोकस रहा। ट्रांमा सेंटर के चलाने पर भी चर्चा हुई। प्राचार्य ने जब यह कहा कि इसके लिए स्पेशल स्टॉफ की जरूरत पड़ेगी तो उन्होंने जल्द ही इसे भी पूरा कराने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश 
करीब एक घंटे तक समीक्षा के दौरान अवनीश अवस्थी ने अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराए जाने को लेकर ज्यादा ध्यान दिया। कार्यदायी संस्था के प्रबंधक निदेशक और प्रोजेक्ट मैनेजर को फोन कर उन्होंने रिवाइज एस्टीमेट में हो रही देरी की वजह भी पूछी। दोनों अफसरों से उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि 15 मई तक रिवाइज एस्टीमेट तैयार हो जाना चाहिए। इसके बाद एस्टीमेट की धनराशि अवमुक्त कराकर तेजी से काम शुरू कराए जाएं। अवस्थी ने इमरजेंसी बार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर को भी देखा। निरीक्षण के बाद जाते समय उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

बीमार मासूम के ऊपर से उड़ाईं मक्खियां
मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी इमरजेंसी बार्ड में हालात पर गौर करने को पहुंचे तो उनकी नजर अंतिम छोर पर बेड पर लेटी बीमार मासूम बच्ची पर पड़ गई। मासूम की मां से बच्ची के बारे में पूछने से पहले उन्होंने उसके ऊपर भिनभिना रहीं मक्खियों को अपने हाथ से उड़ाया। बच्ची की स्थिति को लेकर डॉक्टरों से भी बात की। इसी तरह वह क्षयरोगी के पास पहुंचे। प्राचार्य ने पूछने पर उन्हें बताया कि क्षय रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस पर अवस्थी बोले, अगले साल तक क्षयरोग से निजात पानी है।

पहले ही लग गई थी सीएम के सलाहकार के आने की भनक
मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने की भनक प्राचार्य समेत स्टॉफ को काफी पहले ही लग गई थी। हालांकि अवस्थी उसी तरफ गए, जिधर, जाने की उनकी इच्छी हुई। समीक्षा के बाद उन्होंने प्रोजेक्टर के जरिये पूरे परिसर के हालात पर गौर कर लिया। किस भवन की मौजूदा स्थिति क्या है, यह समझने में भी उन्हें ज्यादा देर नहीं लगी, लेकिन स्टॉफ ने उनके पहुंचने से पहले ही खासकर सफाई व्यवस्था का दुरस्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed