सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Immediately after the inauguration, people drove their vehicles on the Ganga Expressway.

Budaun News: उद्घाटन होते ही लोगों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ाए वाहन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Immediately after the inauguration, people drove their vehicles on the Ganga Expressway.
घटपुरी इंटरचेंज पर आयोजित गंगा एक्सप्रेस-वे शुभारंभ कार्यक्रम के बाद एक्सप्रेस-वे पर फोटो ​खिंच
विज्ञापन
बिनावर। गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बरेली मार्ग स्थित घटपुरी इंटरचेंज पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। हरदोई में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। एक्सप्रेसवे पर संचालन शुरू होने के बाद तमाम लोग अपने वाहन लेकर पहुंचे और फोटो खिंचवाने के साथ वीडियो भी बनाई।
Trending Videos

उद्घाटन के साथ ही एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे और इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए जमकर फोटो और वीडियो बनाए। घटपुरी इंटरचेंज पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, रोजगार और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और सरकार के इस कदम की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री व विधायकों ने देखा एक्सप्रेसवे, फोटो खिंचवाए
एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता आदि जन प्रतिनिधि पहुंचे और वाहन से नीचे उतरकर फोटो खिंचवाए। इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी शुरू नहीं हुई है टोल वसूली
गंगा एक्सप्रेसवे पर बने टोल प्लाजा पर अभी टोल वसूली का काम शुरू नहीं हुआ है। बुधवार को इसके शुभारंभ के बाद एक्सप्रेसवे के अंदर जाने वाले वाहनों की संख्या भी कम रही। यहां पर अभी टोल वसूली शुरू नहीं हुई है। जहां टोल बूथ बने हैं वहां पर काम भी चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि कुछ दिन बाद ही टोल वसूली शुरू हो सकेगी।

---उत्साहित दिखे लोग, बोले- सपना पूरा होने जैसा लग रहा----

दोस्तों के साथ पहली बार कार लेकर एक्सप्रेसवे पर आए हैं। सड़क इतनी शानदार है कि ड्राइव का अलग ही मजा आ रहा है, लगता ही नहीं कि बदायूं में हैं। - उदयचंद

हम लोग खास तौर पर ड्राइव का अनुभव लेने आए थे। स्पीड और स्मूदनेस दोनों जबरदस्त हैं, अब लंबा सफर भी आसान लगेगा। इससे किसान, व्यापारी सबको फायदा होगा। - बलबीर सिंह

दोस्तों के साथ वीडियो और रील बनाने का मौका मिल गया। इतनी बढ़िया रोड पर ड्राइव करना अपने आप में खास अनुभव है। अभी टोल शुरू नहीं हुआ है। -आरिफ खान

पहले खराब सड़कों से होकर गुजरना पड़ता था, अब यहां आकर लगा कि सफर का मतलब क्या होता है। टाइम भी बचेगा और आराम भी मिलेगा। सच कहूं, बस मचा जा रहा है। - आरियंद्र पटेल

अब हम लोग अपनी गेहूं-धान की फसल जल्दी मंडी तक पहुंचा सकेंगे। समय कम लगेगा तो दाम भी बेहतर मिलने की उम्मीद है। रास्ता अच्छा होने से ईंधन भी कम खर्च होगा। - धीरेंद्र सिंह

सब्जी और दूध जैसे जल्दी खराब होने वाले उत्पाद अब शहर तक समय पर पहुंच जाएंगे। इससे नुकसान कम होगा और आमदनी बढ़ेगी। मोदी ने सच में बहुत अच्छा काम किया है। - ख्यालीराम, किसान

घटपुरी इंटरचेंज पर आयोजित गंगा एक्सप्रेस-वे शुभारंभ कार्यक्रम के बाद एक्सप्रेस-वे पर फोटो खिंच

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed