सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Kasganj-Bareilly Passenger Train will not go up to Bareilly City.

Budaun News: बरेली सिटी तक नहीं जाएगी कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Kasganj-Bareilly Passenger Train will not go up to Bareilly City.
विज्ञापन
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेल संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। एक से 11 मई तक बरेली जंक्शन से बरेली सिटी के बीच रेलवे रूट बंद रहने के कारण कासगंज-बरेली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है।
Trending Videos

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 55329 कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर अब बरेली सिटी तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन एक मई से 11 मई तक अपने निर्धारित रूट के बजाय बरेली जंक्शन पर ही यात्रा समाप्त करेगी। इससे यात्रियों को बरेली सिटी जाने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर दो मई से 12 मई तक बरेली सिटी से संचालित नहीं होगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन से ही कासगंज के लिए रवाना की जाएगी। रेलवे का कहना है कि रूट पर काम होने के कारण यह अस्थायी बदलाव किया गया है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह सामान्य कर दिया जाएगा। इस बदलाव का असर दैनिक यात्रियों पर पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जो बरेली सिटी स्टेशन तक नियमित यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed