{"_id":"69f24b6793cb309fd008f56b","slug":"the-weather-takes-a-turn-due-to-clouds-strong-winds-and-drizzle-badaun-news-c-123-1-sbly1001-162687-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बादल, तेज हवा और बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बादल, तेज हवा और बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
बारिश से बचाने के लिए सामान को ढकते महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कई दिन से झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे जिलेवासियों को बुधवार को कुछ राहत मिल गई। सुबह में मौसम ने अचानक करवट ली और बादल छा गए। इसके साथ ही तेज हवा चली। पूर्वाह्न करीब 11 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
जिले का अधिकतम तापमान पिछले एक सप्ताह से लगातार 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। गर्म हवा और उमस भरी रातों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही थी। ऐसे हालात में बुधवार सुबह का मौसम लोगों के लिए राहत लेकर आया।
सुबह के समय वातावरण में ठंडक महसूस की गई। बादलों की आवाजाही के कारण सूरज की तपिश कम रही। हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। करीब 10 मिनट की बारिश ने गर्मी की तीव्रता को कुछ कम कर दिया। इसका असर बाजारों और सड़कों पर भी दिखा, जहां पिछले दिनों के मुकाबले लोगों की आवाजाही बढ़ी नजर आई। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी।
अपराह्न करीब एक बजे के बाद बादल छंटने लगे और तेज धूप निकल आई। इसके साथ ही तापमान फिर से बढ़ने लगा। गर्म हवा का असर महसूस होने लगा। इससे यह साफ हो गया कि फिलहाल गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। आईएमडी के अनुसार, यह फिलहाल आंशिक राहत मिली है। आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
Trending Videos