{"_id":"6a78d9b42bfad5436100f4d6","slug":"gym-owner-beats-up-third-gender-person-video-goes-viral-bareilly-news-c-4-bly1015-943034-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिम मालिक ने थर्ड जेंडर को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिम मालिक ने थर्ड जेंडर को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम के बाहर गाड़ी तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद संघर्ष में बदल गया। थर्ड जेंडर और उसके साथियों ने जिम संचालक व उनके साथियों पर मारपीट व अभद्रता करने, निर्वस्त्र कर जेंडर चेक करने जैसे आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद जिम संचालक व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई।
कोहाड़ापीर निवासी सलमान उर्फ मन्नू सूरी खुद को थर्ड जेंडर बताती हैं। उसके मुताबिकए सात अगस्त की सुबह मुंहबोले भाई विशाल ने कॉल कर बताया कि उनकी गाड़ी हीलियोस जिम के बाहर तोड़ दी गई है। मन्नू जिम पहुंची और संचालक अश्वनी शर्मा से बातचीत की। संचालक ने जानकारी न होने की बात कही तो वे लोग लौट आए।
मन्नू का आरोप है कि रात 10 बजे जिम संचालक ने उसके साथी को काॅल कर बताया कि गाड़ी तोड़ने वाले के बारे में जानकारी मिल गई है। मन्नू साथियों के साथ दोबारा जिम पहुंचीं। आरोप है कि वहां जिम संचालक अश्वनी शर्मा के साथ सुशील, अंकित, अजय और अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने अभद्रता की और विरोध पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इलाके के असली थर्ड जेंडर आ गए। उन्होंने भी मन्नू व उनके साथियों की पिटाई की। उनके कपड़े उतारकर जेंडर चेक किया। पुरुष बताकर पीटा गया। मन्नू ने जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया।
घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने लगा तो कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि जिम संचालक अश्वनी शर्मा समेत नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। अश्वनी व कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।