फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health department teams to remain on alert; beds reserved in hospitals.

Bareilly News: मुस्तैद रहेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें, अस्पतालों में बेड आरक्षित

Sat, 01 Aug 2026 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Health department teams to remain on alert; beds reserved in hospitals.
बरेली। कांवड़ियों के बीमार या चोटिल होने पर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए सातों नाथ मंदिरों और विश्राम स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्थायी चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्र में बेड भी आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह के मुताबिक, इन शिविरों में तीन पालियों में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी। आवश्यक दवाएं और प्राथमिक इलाज की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा है। सरकारी एंबुलेंस के साथ चार मोबाइल मेडिकल यूनिट भी कांवड़ मार्ग के हॉटस्पॉट पर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

डॉ. अजमेर के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के दौरान डिहाइड्रेशन, थकान और दस्त के मामले ज्यादा सामने आते हैं। पिछले वर्ष शहरी क्षेत्र में डेढ़ हजार कांवड़ियों की हालत बिगड़ी थी। चोट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित कांवड़ियों को भी तुरंत इलाज मुहैया कराया गया था। इस बार विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चार धाम की यात्रा का अहसास कराएंगे सेल्फी प्वाइंट
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से शहर के चारों प्रवेश द्वारों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। सेल्फी प्वाइंट पर लगे चित्र चार धाम की यात्रा का अहसास कराएंगे। 16 व 17 अगस्त को कछला की ओर से आने वाले कांवड़ियों का तपेश्वरनाथ द्वार और हरिद्वार से आने वालों का अवैद्यनाथ द्वार पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा।
बीडीए सभागार में शुक्रवार को उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन के समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं। तपेश्वरनाथ द्वार और अवैद्यनाथ द्वार पर आयोजित होने वाले शिविरों में भंडारा, विश्राम स्थल, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, कांवड़ स्टैंड, मोबाइल टॉयलेट, मोबाइल चार्जिंग हब, पेयजल और अंगवस्त्र वितरण जैसी सुविधाएं होंगी। उन्होंने बीडीए की वर्तमान और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार और विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।


आदर्श कांवड़ यात्रियों ने किया जलाभिषेक



बरेली। बाबा महाकाल पालकी सेवा ट्रस्ट की ओर से एक ‘आदर्श कांवड़़ राष्ट्र के नाम’ कछला से जल लाकर बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में बाबा पर चढ़ाया। सादगी के साथ निकाली गई इस कांवड़ यात्रा में नियमों का खास ध्यान रखा गया और डीजे पर भक्ति भजन और मंत्रोच्चारण के साथ चलते कांवड़ियों का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में अनुराग अग्रवाल, बृजवासी अग्रवाल, पंकज दत्त, नीरू भारद्वाज, प्रमोद रघुवंशी, मुकुल अग्रवाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed