सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heat will hit again, mercury will rise by 10 degrees in a week

Bareilly News: फिर सताएगी गर्मी, एक सप्ताह में 10 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Heat will hit again, mercury will rise by 10 degrees in a week
विज्ञापन
बरेली। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जारी बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से जो राहत मिली थी, वह अब जल्द ही समाप्त होने वाली है।
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह के भीतर तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे एक बार फिर तेज गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। शनिवार को जिले में बादलों की लुका-छिपी जारी रही। सुबह एक दम मौसम ठंडा हो गया दोपहर तक फिर से धूप निकल आई। बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ होते ही तापमान रफ्तार पकड़ लेगा।
शनिवार को कम रहा तापमान
शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.1 और न्यूनतम 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। वर्ष 2025 में 21 मार्च को जिले का अधिकतम तापमान 31.3 व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री था। पिछले साल की तुलना में अधिकतम तापमान कम दर्ज होने के पीछे कारण दिनभर बादलों की आवाजाही रहना है।
तापमान
अधिकतम तापमान - 25.1
न्यूनतम तापमान - 16.1
सूर्याेदय - 6.15 सुबह
सूर्यास्त - 6.23 शाम
पूर्वानुमान
बादल छाए रहेंगे, हवा चलेगी। हल्की धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed