सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heatwave Alert in Bareilly Maximum Temperature to Reach 45 Degrees

Weather: बरेली में लू का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान; बच्चों का रखें विशेष ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 20 May 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसमें अभी और इजाफा होगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लू का अलर्ट जारी किया है। 

Heatwave Alert in Bareilly Maximum Temperature to Reach 45 Degrees
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे और तीमारदारी करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में हुई बारिश के बाद आसमान साफ होते ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बरेली में पिछले महज एक सप्ताह के भीतर तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके चलते नौनिहाल भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। मौसम विभाग ने जिले में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी करते हुए अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

Trending Videos


गर्मी और उमस का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में इन दिनों आने वाले ज्यादातर मरीज डायरिया, उल्टी-दस्त और तेज बुखार की चपेट वाले हैं। जिला अस्पताल के 30 बेड की क्षमता वाले बच्चा वार्ड में मंगलवार को 28 बच्चे भर्ती थे। ग्रामीण और शहरी दोनों ही इलाकों से बड़ी संख्या में परिजन अपने बीमार बच्चों को लेकर अस्पताल आ रहे हैं। इससे ओपीडी से लेकर वार्डों तक भीड़ हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने दी ये सलाह 
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मेंद्र ने बताया कि तापमान में अचानक आई इस तेजी और उमस भरे मौसम के कारण बच्चों की सेहत तेजी से बिगड़ रही है। इस मौसम में बच्चे बहुत जल्द डायरिया और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि इस मौसम में बच्चों को सीधी धूप और लू के थपेड़ों से बचाकर घरों के अंदर ही रखें। उन्हें केवल ताजा भोजन, उबालकर ठंडा किया गया पानी या ओआरएस का घोल ही दें।

विज्ञापन

सड़कों पर दिखा सन्नाटा 
भीषण गर्मी की तपिश का असर मंगलवार को दोपहर के समय शहर की सड़कों पर देखने को मिला। भीड़ से गुलजार रहने वाली सड़कें व प्रमुख बाजार पूरी तरह सूने पड़े थे। लोग जरूरी काम होने पर ही पूरी तरह चेहरा ढककर घरों से बाहर निकले। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण हवा में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई थी, जो अब तेज धूप के कारण उमस में बदल गई है। आने वाले दिनों में पश्चिमी गर्म हवा यानी लू सक्रिय होने वाली है, जिससे वातावरण और अधिक गर्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed