सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor-trolley engaged in illegal mining runs over young biker

UP: अवैध खनन में जुटी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंदा, कुलदीप का शव एक घंटे तक नहीं उठने दिया

संवाद न्यूज एजेंसी, जहानाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 19 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र के ही लोग प्यास गांव में देवहा नदी के किनारे से बालू का खनन करने में जुटे हैं। दिन रात ट्रैक्टर ट्राली दौड़ बेखौफ दौड़ रही हैं। पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ पुलिस कर्मियों का खनन करने वालों को संरक्षण प्राप्त है। 

Tractor-trolley engaged in illegal mining runs over young biker
मृतक कुलदीप और उनकी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के पीलीभीत स्थित कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में अवैध खनन कर बालू ले जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया और खनन से जुड़े लोगों और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग उठाई। हंगामा के चलते करीब एक घंटे तक शव मार्ग पर ही पड़ा रहा। सीओ सदर के आश्वासन पर ग्रामीण माने। 

Trending Videos

कुलदीप बेचता था सब्जी
कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी कुलदीप (24) पुत्र ओमप्रकाश रोजाना की तरह सब्जी बेचने का काम करता था। मंगलवार को वह लौरीखेड़ा ब्लॉक गेट पर लगने वाले सब्जी बाजार में भिंडी बेचने आया था। देर शाम दुकानदारी समेटने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया कुलदीप
बताया जा रहा है कि हर चुहिया और सैंजना गांव के बीच रास्ते में अवैध रूप से खनन कर मिट्टी ढो रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कुलदीप ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर रोक लगाने, खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने और फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने के बाद सीओ सदर नताशा गोयल फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

ग्रामीण बोलें, देवहा नदी से अवैध रूप से उठाई जा रही बालू 
ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र के ही लोग प्यास गांव में देवहा नदी के किनारे से बालू का खनन करने में जुटे हैं। दिन रात ट्रैक्टर ट्राली दौड़ बेखौफ दौड़ रही हैं। पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ पुलिस कर्मियों का खनन करने वालों को संरक्षण प्राप्त है। 

समझाने में जुटे पुलिस अधिकारी
अधिकारियों ने नाराज परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। सीओ सदर ने कई बार आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने व अन्य पर भी सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी जांच कर आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed