सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girlfriend and her family were accused of instigating the young man to commit suicide.

Pilibhit News: प्रेमिका व उसके परिजनों पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The girlfriend and her family were accused of instigating the young man to commit suicide.
विज्ञापन
बरखेड़ा। 12 मई को पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम गाजीपुर मुगल के पास एक खेत में पेड़ पर युवक का शव लटका होने के प्रकरण में पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है। इसमें युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
Trending Videos

माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम बंगला उर्फ मित्रसेनपुर निवासी जमुना प्रसाद ने पुलिस को दिए शिकायती में बताया कि उनके बेटे प्रदीप कुमार का पिछले करीब दो साल से बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आठ मई को सुबह करीब 11 बजे प्रेमिका ने उनके बेटे को फोन कर अपने घर बुलाया। इसके बाद प्रदीप अपनी मां शांति देवी को यह बताकर घर से निकला कि वह मिलने जा रहा है। जब शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि वह अपनी मौसी राजेश्वरी देवी के घर ग्राम बिथरा और उसके बाद अपने मौसेरे भाई के घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद वह प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर गया। पुत्र को मौसेरे भाई विनोद ने जब फोन किया तो उसने बताया कि वह प्रेमिका के गांव में ही है, लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। 12 मई पुलिस ने सूचना दी कि गाजीपुर मुगल के पास एक खेत में प्रदीप का शव मिला है। प्रदीप के पिता ने आरोप लगाया कि पुत्र को आत्महत्या के लिए उसकी प्रेमिका व परिवार वालों ने प्रताड़ित कर उकसाया। संवाद
विज्ञापन

--
जांच के आधार पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार का कहना है कि कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है। जांच मेंं जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed