सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Negligence in tourism development works of Brahmachari Ghat, firm's contract cancelled

Pilibhit News: ब्रह्मचारी घाट के पर्यटन विकास कार्यों में लापरवाही, फर्म का ठेका निरस्त

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Negligence in tourism development works of Brahmachari Ghat, firm's contract cancelled
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के पौराणिक ब्रह्मचारी घाट के पर्यटन विकास कार्यों में घोर लापरवाही बरती गई। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से अभी तक ब्रह्मचारी घाट के सुंदरीकरण के कार्य अधूरे हैं। कुछ दिन पहले गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने डीएम के साथ घाट का निरीक्षण कर विकास कार्य अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई और पर्यटन विकास के अधिकारियों से बात कर ठेकेदार फर्म अखिल इंटरप्राइजेज का ठेका निरस्त कर नई फर्म को ठेका देने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरे न होने पर राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक (तकनीकी) ने कार्यदायी संस्था का ठेका निरस्त कर दिया।
Trending Videos

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) ने कमिश्नर बरेली को लिखे पत्र में कहा है कि पीलीभीत के नगर में स्थित पौराणिक ब्रह्मचारी घाट के पर्यटन विकास कराने के लिए राज्य योजना से वर्ष 2023-24 में स्वीकृत परियोजना में स्वागत द्वार, टॉयलेट ब्लॉक, घाट एवं गजीबो, इंटरलॉकिंग कार्य, सिटिंग स्टोन बेंच, सोलर लाइट, स्टोन डस्टबिन, स्टोन साइनेज के कार्य कराए जाने थे। इस योजना के लिए 1.96 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। परियोजना के अंतर्गत मुख्य कार्य ब्रह्मचारी घाट के निर्माण का कार्य खरका नदी एवं देवहा नदी के निर्माण स्थल के समीप कराए जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड पीलीभीत से पूर्व में अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर से कहा कि परियोजना के अंतर्गत मुख्य रूप से घाट निर्माण कार्य के लिए अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड पीलीभीत से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त होना जरूरी है, लेकिन अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त न मिलने से आगे की कार्यवाही संभव नहीं हो पा रही है। कमिश्नर से स्वीकृत घाट निर्माण कार्य कराने के लिए बाढ़ खंड के अभियंता को शीघ्र अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के संबंध में निर्देश जारी करने का आह्वान किया है। इसकी कॉपी डीएम पीलीभीत को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन

---------
ये कार्य पूरे, ये कार्य रह गए शेष
फर्म अखिल इंटरप्राइजेज ने अभी तक स्वागत द्वार और टॉयलेट ब्लॉक ही बनवाए हैं, जबकि घाट एवं गजीबो, इंटरलॉकिंग कार्य, सिटिंग स्टोन बेंच, सोलर लाइट, स्टोन डस्टबिन, स्टोन साइनेज कराए जाने शेष हैं। विकास कार्य कराने के लिए अनुबंधित फर्म कार्य में शिथिलता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed