{"_id":"6a0cc12d2a8d49d177016844","slug":"the-district-received-four-digital-x-ray-machines-speeding-up-tb-testing-and-treatment-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-159892-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिले को मिलीं चार डिजिटल एक्स-रे मशीनें, टीबी जांच और उपचार में मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिले को मिलीं चार डिजिटल एक्स-रे मशीनें, टीबी जांच और उपचार में मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज का एक्स-रे करता कर्मचारी। स्रोत-विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। टीबी मरीजों की जल्द पहचान और बेहतर उपचार के लिए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिली है। जिले को अब तक चार डिजिटल एक्स-रे मशीनें मिल चुकी हैं, जबकि एक और मशीन जल्द आने वाली है। करीब 14 लाख रुपये कीमत की इन मशीनों से रोजाना बड़ी संख्या में जांचें हो रही हैं। इससे मरीजों को राहत मिल रही है और टीबी रोगियों की संख्या में भी कमी दर्ज की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 मार्च से चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जिले में जांच सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले को अब तक चार डिजिटल एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें एक मशीन पूरनपुर, एक बीसलपुर और एक टीबी अस्पताल में स्थापित की गई है, जबकि एक अन्य मशीन हाल ही में पहुंची है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक और मशीन जल्द जिले को मिलने वाली है। करीब 14 लाख रुपये कीमत वाली प्रत्येक मशीन से रोजाना लगभग 70 मरीजों की जांचें की जा रही हैं। डिजिटल तकनीक से लैस इन मशीनों के माध्यम से टीबी रोगियों की पहचान पहले की तुलना में अधिक तेजी और सटीकता से हो पा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ आलोक कुमार का कहना है कि गांव-गांव चल रहे स्क्रीनिंग अभियान और बेहतर जांच सुविधाओं के कारण मरीजों तक समय से उपचार पहुंच रहा है। इसका असर अब मरीजों की संख्या में कमी के रूप में भी दिखाई देने लगा है। नई मशीनों के संचालन से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और टीबी उन्मूलन अभियान को और गति मिलेगी। संवाद
Trending Videos