सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   I will personally make my father wear a cap on Eid: Alam

ईद पर अब्बू को मैं अपने हाथों से टोपी पहनाऊंगा : आलम

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 18 Mar 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
I will personally make my father wear a cap on Eid: Alam
विज्ञापन
नवाबगंज। ईद पर अब्बू को मैं अपने हाथों से टोपी पहनाऊंगा। यह कहने वाला नन्हा आलम दुनिया में नहीं रहा। फरजाना के घर में ईद की खुशियां उस समय गायब हो गईं, जब उन्हें पता लगा कि उनके इकलौते बेटे आलम को जेसीबी ने कुचल दिया। फरजाना ने बताया की ईद को लेकर आलम अपने और अपने पिता रफीक अहमद के लिए बाजार से टोपी खरीद कर लाया था। अब्बू को खुद पहनाने की बात कही थी। पिता से मिलने ईंट भट्ठे पर जाने से पहले आलम ने मां फरजाना के बालों में कंगी करते हुए कहा था की मां जब मैं बड़ा हो जाऊंगा, तो अब्बू को काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आठ बहनों की शादी की जिम्मेदारी मेरी है। आलम की मौत के बाद मसीत गांव में मातम छा गया। फरजाना सभी बातें याद करते हुए बेहाल हो गई हैं।
Trending Videos

समझौते में जुटे लोग, मां ने दी तहरीर -------------
गांव में कुछ लोग जेसीबी चालक और आलम के परिजनों के बीच समझौता कराने को देर रात तक जुटे रहे। लोगों ने बताया कि आलम का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। लेकिन, फरजाना अपने बेटे के लिए इन्साफ की मांग करती रहीं। फरजाना ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed