पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Innocent child found on a fruit cart near the Satellite police outpost.

Bareilly News: सेटेलाइट पुलिस चौकी के पास मिला दो माह का मासूम बच्चा, पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

Mon, 06 Jul 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 01:19 AM IST
सार

सेटेलाइट चौकी के पास फलों की ठेली के बीच कोई शख्स एक महीने के बच्चे को छोड़कर चला गया। शनिवार रात किसी वक्त ये बच्चा छोड़ा गया, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने बच्चा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Innocent child found on a fruit cart near the Satellite police outpost.
मासूम बच्चा - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में सेटेलाइट पुलिस चौकी के पास फलों की ठेली के बीच कोई शख्स शनिवार रात दो महीने का बच्चा छोड़कर चला गया। तड़के लोगों ने बच्चे को चौकी पुलिस को सौंप दिया। चौकी प्रभारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन के जरिये बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला पंचायत स्थित दत्तक ग्रहण एजेंसी में रखा गया है।

विज्ञापन


स्थानीय फल विक्रेताओं ने बताया कि दो माह का बालक तड़के ही फल की बंद ठेलियों के पास रोता मिला। बच्चे के मुंह पर हल्की सी पट्टी बंधी थी। रोने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे उठाकर सेटेलाइट चौकी प्रभारी मयंक भारद्वाज को सौंप दिया। थोड़ी देर तक पुलिस ने आसपास बच्चे के परिजनों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। 
विज्ञापन


फिर चाइल्ड लाइन को सूचना देकर एंबुलेंस से बच्चे को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में नसों ने बच्चे के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। बच्चा काफी भूखा था। गोद में लेने और दूध पिलाने के बाद वह शांत हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम रखा अभिनव, जांच में मिला स्वस्थ 
बच्चे का चेहरा काफी सूजा हुआ लग रहा था, हालांकि जिला अस्पताल की प्राथमिक जांच में कोई बीमारी नहीं मिली। चाइल्ड लाइन समन्वयक सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे को डॉक्टरों ने रविवार सुबह ही स्वस्थ घोषित कर दिया। बाल कल्याण समिति के सदस्य भी चाइल्ड लाइन कार्यालय पहुंचे। समिति सदस्यों ने उसका नाम अभिनव रख दिया। 

समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि शिशु के गले में हाय और नजरबंद के ताबीज मिले हैं। इन ताबीजों से लगता है कि मां ने जानबूझकर शिशु को नहीं छोड़ा होगा। उसके माता-पिता को ढूंढ़ने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। यदि तीन माह तक शिशु के माता-पिता नहीं मिलते हैं तो बालक को कानूनी रूप से गोद लेने के लिए मुक्त किया जाएगा, जो वैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे को दवा और प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया है। बच्चे के माता-पिता की तलाश के लिए प्रयास किया जाएगा। सीसी कैमरों से फिलहाल सफलता नहीं मिली है। आसपास व रास्ते के और कैमरे दिखवाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed