{"_id":"69dc7a5d9b69084b140df05d","slug":"jhumka-business-annual-turnover-reaching-up-to-30-crore-in-bareilly-after-song-sung-by-asha-bhosle-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आशा भोसले के गाए गाने से झुमके संग झूमा कारोबार, सालाना 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया टर्नओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आशा भोसले के गाए गाने से झुमके संग झूमा कारोबार, सालाना 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया टर्नओवर
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार
महान गायिका आशा भोसले के गाए गीत झुमका गिरा रे... ने बरेली शहर को नई पहचान दी। इसके साथ ही यहां झुमके के कारोबार में भी चार चांद लगे। कारोबारियों के मुताबिक इस गाने की वजह से ही झुमके के कारोबार का सालाना 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
झुमका चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झुमका बरेली के बाजार में गिरा या नहीं... ये अलग बात है, लेकिन महान गायिका आशा भोसले के गाए गीत झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में... से शहर के कारोबार को पंख लगे। यहां सोने और आर्टिफिशियल ज्वैलरी में सर्वाधिक बिक्री झुमके की है। अनुमानित सालाना 30 करोड़ रुपये का टर्नओवर होता है। बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, गीत का ही असर है कि अब दूसरे जिलों, राज्यों व देशों से आने वाले पर्यटक, विद्यार्थी, जायरीन, कलाकार और अभिनेता भी आर्थिक क्षमता के अनुसार झुमका जरूर खरीदते हैं। सोने के झुमकों का अनुमानित सालाना कारोबार करीब 25 करोड़ का है।
Trending Videos
आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी नदीम शम्सी प्रिंस के अनुसार प्रतिवर्ष करीब पांच करोड़ के इमिटेशन झुमके का कारोबार हो रहा है। यह सिर्फ गीत की वजह से मुमकिन हुआ। प्रिंस के मुताबिक, जो भी लोग बाहर से आते हैं, वे बिना झुमका लिए नहीं लौटते। वह एक बार में ही 12 या 24 झुमकों का सेट लेते हैं, ताकि घर जाकर परिजनों समेत करीबियों को भी बरेली का झुमका उपहार स्वरूप दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्के, भारी कई डिजाइन के बिकते हैं झुमके
बरेली के बाजार में पारंपरिक से लेकर आधुनिक शैली के सोने, डायमंड, कुंदन, पोलकी समेत हैंडमेड गोल्ड के साथ फैंसी और हल्के वजन के झुमके भी बिकते हैं। खन्नू मोहल्ला, बमनपुरी, बिहारीपुर जैसे पुराने मोहल्लों में पारंपरिक डिजाइनर झुमके हाथ से बनाए जाते हैं। इमिटेशन झुमके में मौना, कानचेन झुमका खूब बिकता है। ये 20 से लेकर चार सौ रुपये तक में मिलते हैं। सोने के झुमके वजन, कैरट के अनुसार मिलते हैं।
पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा
इस गीत की लोकप्रियता ने बरेली को एक पर्यटन स्थल के रूप में भी बढ़ावा दिया है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक झुमका सिटी को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। जीरो प्वॉइंट पर स्थापित झुमके की प्रतिकृति पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। अब इस जगह को जीरो प्वॉइंट के बजाय झुमका चौराहे के रूप में जाना जाता है। इस झुमके ने झुमका गिरा रे... से व्हॉट झुमका तक का सफर तय कर लिया है।
वर्ष 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म बनी। इसके प्रमोशन के लिए 22 जुलाई 2023 को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शहर आए तो झुमका चौराहे पर ही आयोजन हुआ था। पर्यटकों का आवागमन बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ हुआ है। अब स्थानीय प्रशासन और नागरिक भी इस पहचान को बनाए रखने और इसे और विकसित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं।