सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun-New Delhi Rail Service Begins Today Special Train to Depart

UP: बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा आज से, केंद्रीय राज्यमंत्री विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के लोगों के लिए सोमवार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जिससे बदायूं से दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

Badaun-New Delhi Rail Service Begins Today Special Train to Depart
बदायूं रेलवे स्टेशन से रवाना होगी ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा की मांग सोमवार को पूरी होने जा रही है। रेल मंत्रालय ने 14315/14316 बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कासगंज तक कर दिया है। बदायूं रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा उद्घाटन कर विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर बदायूं से नई दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़े विकासात्मक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। ट्रेन संचालन के कार्यक्रम को लेकर रविवार को रेलवे स्टेशन पर सफाई से लेकर रंग रोगन का काम चलता रहा।

Trending Videos


उद्घाटन समारोह में सांसद आदित्य यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी इस अवसर के साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम ः इंटरसिटी एक्सप्रेस के कासगंज तक विस्तार से प्रदेश की इस महत्वपूर्ण बेल्ट में रेल नेटवर्क को नया आयाम मिलेगा। बदायूं, कासगंज और एटा जैसे जिलों के यात्रियों को अब बरेली के माध्यम से रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद और नई दिल्ली तक सीधी, सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। इससे यात्रा समय में कमी आएगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

 

विशेष ट्रेन की समय सारिणी  
05303 बदायूं-नई दिल्ली उद्घाटन विशेष ट्रेन 13 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे बदायूं से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन (13:15), भिटौरा (13:37), नगरिया सादात (13:51), रामपुर जंक्शन (14:18), मुरादाबाद (14:50), अमरोहा (15:19), गजरौला (15:40), गढ़मुक्तेश्वर (17:02), हापुड़ जंक्शन (17:35), पिलखुआ (17:47), गाजियाबाद (18:42), साहिबाबाद (18:54), आनंद विहार (19:06), तिलक ब्रिज (19:15) और शिवाजी ब्रिज (19:23) होते हुए रात 20:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे 14 कोच
उद्घाटन विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी (गार्ड व लगेज), 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 7 आरक्षित द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान और एक वातानुकूलित कुर्सीयान कोच शामिल हैं। यह संरचना यात्रियों की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

किसानों और व्यापार को मिलेगा बड़ा लाभ 
इस रेल सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के कृषि एवं वन उत्पादों को नई दिल्ली सहित अन्य महानगरों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। इससे स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद बेहतर बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। खासकर अनाज, फल, सब्जी और वन उत्पादों के परिवहन में यह ट्रेन अहम भूमिका निभाएगी। 

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि बदायूं से सीधे दिल्ली के लिए रेल सेवा की शुरूआत सोमवार से हो रही है। इससे जिले के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस ट्रेन के चलने से जिले में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ट्रेन के संचालन से छात्र, किसान, व्यापारी हर किसी को सुविधाजनक यात्रा करने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed